उत्तराखंड पिथौरागढ़Sp preeti priyadarshini good work for pregnant lady

पहाड़ में ऐसी पुलिस कप्तान भी हैं, SP प्रीति ने गर्भवती महिला के लिए किया नेक काम

गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। ऐसे मुश्किल वक्त में एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी महिला के लिए देवदूत बनकर सामने आईं। एसपी के निर्देश पर महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया..आगे पढ़िए पूरी खबर...

Pithoragarh news: Sp preeti priyadarshini good work for pregnant lady
Image: Sp preeti priyadarshini good work for pregnant lady (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। यहां बीमार गर्भवती महिला के लिए पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी देवदूत साबित हुईं। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तत्परता से काम किया, महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और इस तरह बीमार गर्भवती महिला की जान बच सकी। एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी की मदद से उसे समय पर इलाज मिल गया। घटना मुनस्यारी की है, जहां गर्भवती महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। लॉकडाउन के चलते परिजनों के लिए घर से बाहर निकलना भी संभव नहीं था। ऐसे में महिला के भाई ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को आपबीती बताई। युवक ने पुलिस से बीमार गर्भवती बहन के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड लॉकडाउन: पहाड़ में फंसे बॉलीवुड के दो बेमिसाल एक्टर
युवक को लॉकडाउन के दौरान मदद की उम्मीद कम ही थी, लेकिन इस मामले में पुलिस ने जिस तत्परता से काम किया, उसे देख हर किसी का दिल भर आया। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला की मदद के लिए पुलिस को जरूरी निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही पुलिस ने तत्परता से काम शुरू कर दिया। पुलिस की मदद से महिला को मुख्यालय लाया गया और फिर जिला महिला अस्पताल में चेक-अप के बाद उसका अल्ट्रासाउंड भी कराया गया। गर्भवती महिला की तबीयत खराब थी, अल्ट्रासाउंड न होने की वजह से तबीयत बिगड़ती जा रही थी। अगर समय पर इलाज ना होता तो उसकी जान खतरे में पड़ सकती थी। पर अंत भला तो सब भला। महिला की हालत अब ठीक है। एसपी प्रीति प्रियदर्शनी के नेक काम की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना पुलिस का पहला कर्तव्य है। लोग भी अपनी जिम्मेदारी समझें, लॉकडाउन का पालन करें, पुलिस को सहयोग दें।