उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand police collects rs one crore as penalty amid lockdown

उत्तराखंड पुलिस लॉकडाउन में बनी करोड़पति..ताबड़तोड़ एक्शन, धुंआधार कार्रवाई

लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand police) करोड़पति हो गई। इसकी वजह बने वो लोग, जो लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर तफरीह करने निकले थे... आगे पढ़िए पूरी खबर

Uttarakhand police: Uttarakhand police collects rs one crore as penalty amid lockdown
Image: Uttarakhand police collects rs one crore as penalty amid lockdown (Source: Social Media)

देहरादून: लॉकडाउन में सब लॉक है। लोग कोरोना को जी-भरकर कोस रहे हैं, लेकिन इस लॉकडॉउन ने उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand police) का बड़ा फायदा करा दिया। लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर मां लक्ष्मी की ऐसी कृपा हुई कि तिजोरी में करोड़ों जमा हो गए। उत्तराखंड पुलिस करोड़पति हो गई। इस की वजह बने वो लोग जो लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर तफरीह करने निकले थे। पुलिस ने इन्हें तगड़ा सबक सिखाया और जुर्माना भी वसूला। कार्रवाई और जुर्माना वसूलने की कवायद अब भी जारी है। उत्तराखंड में लॉकडाउन तोड़ने वालों की संख्या आठ हजार के पार पहुंच गई है। मंगलवार को पुलिस ने लॉकडॉउन का उल्लंघन करने वाले 377 लोगों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को पूरे प्रदेश में कुल 55 मुकदमे दर्ज किए गए। पूरी लॉकडाउन अवधि की बात करें तो पुलिस अब तक 20947 वाहनों के चालान काट चुकी है। 4787 वाहन सीज भी किए गए।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - वाह उत्तराखंड..कोरोना संक्रमण रोकने में देश में तीसरे नंबर पर देवभूमि..पढ़िए ताज़ा रिसर्च
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 8245 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि कुल 1940 मुकदमे दर्ज किए हैं। लॉकडाउन अवधि के दौरान पुलिस अब तक एक करोड़ रूपये का जुर्माना वसूल चुकी है। चिंता वाली बात ये है कि पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बावजूद लॉकडाउन उल्लंघन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस (Uttarakhand police) ने लोगों को मुर्गा बनाया, उठक-बैठक लगवाई, इससे भी लोग नहीं सुधरे तो जुर्माना वसूला, पर लोग फिर भी मान नहीं रहे। कार्रवाई का डर भी लोगों को घरों में रुकने को मजबूर नहीं कर पाया। वहीं डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। प्रदेश के सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। लॉकडाउन का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।