उत्तराखंड चमोलीChamoli police one hour rescue operation to save cow

चमोली पुलिस का नेक काम..कड़ी मशक्कत के बाद नदी में फंसी गाय को बचाया..देखिए वीडियो

नंदाकिनी नदी के किनारे चट्टान पर फंसी एक बेजुबान गाय को सुरक्षित निकाल पर चमोली पुलिस ने इंसानियत का एक बड़ा उदाहरण पेश किया है..देखिए वीडियो

chamoli police: Chamoli police one hour rescue operation to save cow
Image: Chamoli police one hour rescue operation to save cow (Source: Social Media)

चमोली: कोरोना के कारण हो रखे लॉकडाउन के बाद से प्रकृति खुलकर सांस ले रही है।मनुष्यों की आवाजाही बन्द है जिसके बाद पशु-पक्षी सड़कों पर घूमते नजर रहे हैं। ऐसे में उनकी जान पर खतरा भी मंडरा रहा है और कई पशु हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। चमोली में भी ऐसा ही कुछ हुआ। हाल ही में नंदाकिनी नदी में बहकर आई एक बेजुबान गाय चट्टान के बीच फंस गई। ऐसे में चमोली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाय को सुरक्षित निकाल कर मानवता की मिसाल पेश की है। इससे पहले भी चमोली पुलिस के कई मानवीय गुण देखने को मिले हैं। हाल ही में चमोली पुलिस ने एक गरीब परिवार के घर में गैस सिलेंडर खत्म होने पर उनको गैस सिलेंडर भरवा कर दिया। और अब एक बेजुबान पशु की मदद करके चमोली पुलिस फिर से अपनी जिंदादिली के कारण चर्चा का विषय बन गई है। आइये आपको पूरी घटना का विवरण देते हैं। आगे देखिए वीडियो...

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लॉकडाउन में घूमने निकले थे युवक, खाई में गिरी कार..5 लोग घायल
घटना विकासखंड मुख्यालय के पास नंदाकिनी नदी की है। वहां देर रात एक गाय बहकर आई और चट्टान के बीच आकर फंस गई। जब सुबह स्थानीय लोगों ने गाय को फंसा हुआ देखा तो उन्होंने उसे नदी से निकालने का काफी प्रयास किया। मगर पर्याप्त संसाधन न हो पाने की वजह से कई बार प्रयास करने पर भी स्थानीय लोग चट्टान के बीच फंसी गाय को नहीं निकाल पाए। उसके बाद चमोली पुलिस को घटना की सूचना दी गई। चमोली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया। पुलिसकर्मियों ने आखिरकार एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद फंसी हुई गाय को रस्सियों के सहारे नदी के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने का श्रेय जाता है कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार, पंकज ध्यानी, यतेंद्र गुसाईं, होमगार्ड गिरीश कुमार और स्थानीय निवासी दीपक रतूड़ी को। आगे देखिए वीडियो

सब्सक्राइब करें: