उत्तराखंड उत्तरकाशीWorker died due to landslide in uttarkashi

उत्तराखंड: हाईवे पर काम के दौरान भूस्खलन..मलबे में दबने से मजदूर की मौत

यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए हादसे में नेपाली मजदूर की मौत हो गई। मरने वाले मजदूर की पहचान पद्म बहादुर के रूप में हुई। उसकी उम्र सिर्फ 23 साल थी...

Yamunotri Highway Landslide: Worker died due to landslide in uttarkashi
Image: Worker died due to landslide in uttarkashi (Source: Social Media)

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में खराब मौसम और लगातार जारी बारिश की वजह से जगह-जगह हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला उत्तरकाशी का है, जहां यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी से गिरे मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मरने वाला मजदूर मूलरूप से नेपाल का रहने वाला था। वो उत्तरकाशी में रहकर यहां मजदूरी करता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब आपको पूरी घटना बताते हैं। हादसा बड़कोट के पास हुआ। जहां कृष्णा खड्ड क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे के चौड़ीकरण का काम चल रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने लगा। ये सब इतनी तेजी से हुआ कि मजदूर को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। वो पहाड़ी से गिर रहे मलबे के नीचे दबता चला गया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: गांव के खेत में गुलदार और भालू के बीच खूनी संघर्ष, भालू की दर्दनाक मौत
मलबा गिरते ही मौके पर भगदड़ मच गई। दूसरे मजदूरों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन एक मजदूर मलबे में फंसकर रह गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया, लेकिन तब तक मलबे के नीचे दबे मजदूर की मौत हो चुकी थी। मरने वाले मजदूर की पहचान पद्म बहादुर के रूप में हुई। उसकी उम्र सिर्फ 23 साल थी। हाईवे पर मलबा गिरने से कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी बाधित रहा। मजदूर का शव निकालने के बाद मलबा हटवाकर यमुनोत्री हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया। मजदूर की मौत के मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।