उत्तराखंड देहरादूनWhat will be closed and what will open after may 18 know full report

उत्तराखंड: 18 मई के बाद क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा..2 मिनट में जानिए 10 बड़ी बातें

कोरोना और इसकी वजह से लगे लॉकडाउन ने हमारी जिंदगी पूरी तरह से बदल कर रख दी। 18 मई से लॉकडाउन का चौथा फेज शुरू होने वाला है, इससे जुड़े कई सवाल आपके जेहन में भी होंगे, आइए इनका जवाब जानते हैं...

Lockdown 4: What will be closed and what will open after may 18 know full report
Image: What will be closed and what will open after may 18 know full report (Source: Social Media)

देहरादून: कोरोना महामारी के कारण देश में पिछले डेढ़ महीने से ज्यादा समय से लोगों के लिए दुनिया थम सी गई है। देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। हालांकि धीरे-धीरे लॉकडाउन में शर्तों के साथ ढील यानी छूट दी जा रही है। जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है, लेकिन हमें खुद को नई चुनौतियों के लिए भी तैयार करना होगा, क्योंकि कोरोना महामारी बहुत जल्दी खत्म नहीं होने वाली। फिलहाल लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है। 17 मई को तीसरा चरण खत्म होगा और 18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो जाएगा। इसके बाद आपकी जिंदगी कितनी बदलेगी। लॉकडाउन-4 के दौरान कौन सी राहत मिलेगी। परिवहन सेवाएं, दफ्तर, दुकानें खुलेंगी या नहीं, ऐसे कई सवाल आपके जेहन में भी होंगे। चलिए इन सवालों के जवाब जानते हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में लॉकडाउन के चौथे चरण में ज्यादा रियायतें देने के संकेत दिए हैं। इस दौरान राज्यों को कोरोना से निपटने के लिए हर जरूरी इंतजाम करने के अधिकार दिए जा सकते हैं। आगे जानिए 10 खास बातें

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: क्वारेंटीन सेंटर में अच्छी सुविधाएं मिली तो जमकर नाचा युवक, वायरल हुआ वीडियो
1- लॉकडाउन के चौथे चरण में अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने की तमाम कवायदें नजर आएंगी।
2- कंटेनमेंट जोन के हिसाब से मिलने वाली रियायतें बढ़ेंगी।
3- लॉकडाउन-4 में उद्योग से लेकर सर्विस सेक्टर के ज्यादातर संस्थान खुलने जा रहे हैं।
4- इकोनॉमी को गति देने वाले सेक्टर पर ज्यादा छूट दी जाएगी।
5- उद्योग धंधे और व्यापार शर्तों के साथ शुरू किए जा सकेंगे।
6-लॉकडाउन की शर्त तय करने के अधिकार राज्यों को मिलेंगे।
7-सरकारी-प्राइवेट दफ्तर धीरे-धीरे खुलने शुरू होंगे। दफ्तरों को सीमित स्टाफ के साथ खोलने का दायरा बढ़ सकता है।
8- किस जिले को रेड जोन घोषित करना है और किसे ऑरेंज या ग्रीन जोन ये निर्धारित करने का अधिकार राज्य सरकारों को मिल सकता है।
9- रेड जोन का पुनर्निर्धारण किया जा सकता है।
10-घरेलू हवाई यात्रा शुरू की जा सकती है।
अब तक लॉकडाउन के तीन चरण हो चुके हैं, अब चौथे चरण की तैयारी है। कुल मिलाकर लॉकडाउन-4 में कोरोना से कैसे निपटना है, इसकी रणनीति राज्य सरकारें बनाएंगी। चरणबद्ध तरीके से रियायतें बढ़ती रहेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन-4 पूरी तरह से राहत भरा और अलग होने जा रहा है।