उत्तराखंड नैनीताल1400 migrant uttarakhandi workers will reach nainital today

उत्तराखंड: आज अहमदाबाद से घर लौटेंगे 1400 प्रवासी, अलर्ट मोड पर प्रशासन

लॉकडाउन के चलते जगह-जगह फंसे लोगों की जिंदगी दोराहे पर नहीं, चौराहे पर है। इन्हें बस यही याद है कि उन्हें किसी तरह घर पहुंचना है, अच्छी बात ये है कि केंद्र और राज्य सरकारें भी इनका दर्द समझ रही हैं...

Ahmedabad to Nainital: 1400 migrant uttarakhandi workers will reach nainital today
Image: 1400 migrant uttarakhandi workers will reach nainital today (Source: Social Media)

नैनीताल: कोरोना की आपदा अगर सरकारों की लिए चुनौती है तो प्रवासियों के लिए भी ये समय अग्निपरीक्षा से कम नहीं। जगह-जगह फंसे लोगों की जिंदगी दोराहे पर नहीं, चौराहे पर है। इन्हें बस यही याद है कि उन्हें किसी तरह घर पहुंचना है, अच्छी बात ये है कि केंद्र और राज्य सरकारें भी इनका दर्द समझ रही हैं, और प्रवासियों को घर पहुंचाने का इंतजाम कर रही है। अहमदाबाद में फंसे कुमाऊं मंडल के 1400 प्रवासी अपनों से मिलने के सफर पर निकल पड़े हैं। ये सभी लोग आज दोपहर तक लालकुआं पहुंच जाएंगे। सभी प्रवासी श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिए अहमदाबाद से लालकुआं के लिए निकले हैं। प्रवासियों को ला रही यह ट्रेन लालकुआं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचेगी। चेकिंग के तमाम इंतजाम किए गए हैं और टीम को अलर्ट कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: दिल्ली से 22 लोगों के साथ बस में आया कोरोना पॉजिटिव युवक..मचा हड़कंप
उत्तराखंड सरकार कोरोना के खतरे से निपटने के साथ-साथ प्रवासियों को उत्तराखंड लाने के लिए हर जरूरी व्यवस्था कर रही है। लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड के कई लोग गुजरात में फंसे हैं। राज्य सरकार की कोशिशों से एक ट्रेन पहले भी सूरत से काठगोदाम तक आई थी। रविवार को एक और स्पेशल ट्रेन के जरिए उत्तराखंड के 1400 प्रवासी लालकुआं पहुंचाए जाएंगे। थर्मल स्क्रीनिंग और हेल्थ चेकअप के बाद उन्हें उनके गृह जनपद के लिए रवाना किया जाएगा। लालकुआं स्टेशन पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को डीएम सविन बंसल और एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने अधिकारियों के साथ लालकुआं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए मास्क और सैनेटाइजर की व्यवस्था की है।