उत्तराखंड देहरादूनLockdown four in uttarakhand

उत्तराखंड में कैसा रहेगा लॉकडाउन-फोर..10 प्वॉइंट में जानिए 10 बड़ी बातें

आइए आपको बताते हैं कि उत्तराखंड में लॉकडाउन 4 (Lockdown four in uttarakhand) कैसा रहेगा? किन नियमों का पालन होगा और कौन कौन की सेवाएं खुल सकती हैं..आइए एक नज़र डालते हैं

Lockdown four in uttarakhand: Lockdown four in uttarakhand
Image: Lockdown four in uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: देशभर में लॉकडाउन 4 के ऐलान के साथ ही उत्तराखंड में मई 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। उत्तराखंड में क्या सेवाएं शुरू होंगी और क्या बंद रहेगा? फिलहाल ये सवाल सभी के दिलों में है। इसके अलावा खास बात ये है कि उत्तराखंड में अब नए सिरे से रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन बनेंगे। राज्य सरकारों को इस बात का अधिकार दे दिया गया है। आइए अब आपको 10 प्वॉइंट में समझाते हैं कि उत्तराखंड में लॉकडाउन 4 कैसा रह सकता है।
1- लॉकडाउन 4 में केंद्र सरकार ने रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन तय करने का अधिकार प्रदेश सरकार को दिया है। अब प्रदेश सरकार तय करेगी कि किस जिले को कौन सा जोन घोषित करना है। हालांकि इसमें केन्द्र की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा।
2- लॉकडाउन 4 में चार धाम सहित पर्यटन गतिविधियां शुरू नहीं होंगी, इससे राज्य सरकार की कोशिशों को झटका लगा है।
3- पर्यटन गतिविधियां अभी शुरू नहीं होंगी, लेकिन जोन तय करने का अधिकार मिलने से कोरोना संक्रमण रोकथाम में फायदा मिलेगा।
4- रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन में बदलाव हो सकता है। उत्तराखंड के 3 जिलों में कुल 8 हॉटस्पॉट/ कंटेंनमेंट जोन हैं। देहरादून में 5, हरिद्वार में 2 और ऊधमसिंह नगर जिले में 1 है। हालांकि इनमें जल्द बदलाव हो सकता है।
5- लॉकडाउन 4 में उत्तराखंड रोडवेज की करीब 1600 बसों का संचालन शुरू हो सकता है। उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू, पंजाब, राजस्थान राज्यों के लिए बसों की आवाजाही है। आगे जानिए बाकी बातें

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - लॉकडाउन-4 के लिए गाइडलाइन जारी..जानिए क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा
6- लॉकडाउन 4 में सार्वजनिक यात्री वाहनों के संचालन में कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी जा सकती है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा। यात्रियों की संख्या को सीमित करने के साथ ही किराए की दरों में अस्थाई वृद्धि हो सकती है।
7- उत्तराखंड के स्कूल, कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। केन्द सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन में 31 मई तक स्कूल, कॉलेजों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
8- लॉकडाउन 4.0 में मनरेगा पर तवज्जो का उत्तराखंड सरकार को फायदा मिल सकता है। प्रवासियों के लिए ये योजना आजीविका का जरिया बन सकती है।
9- उत्तराखंड सरकार की कोशिश है कि खेती किसानी के काम को भी मनरेगा में शामिल कर लिया जाए। हालांकि अभी तक इसकी अनुमति नहीं मिली है।
10- लॉकडाउन 4 के दौरान उत्तराखंड में केन्द्र की गाइडलाइन का पालन होगा।