उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालUttarakhand actor jaypal negi died

उत्तराखंड ने खो दिया अपना एक सितारा, नहीं रहे एक्टर जयपाल नेगी

सैकड़ों फैंस को रुला कर चले गए जयपाल नेगी। सुपरहिट गानों में अपने अभिनय से सबका मन मोह लेने वाले उत्तराखंड के चर्चित कलाकार और पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की के एक्टर जयपाल नेगी ने आज सुबह दिल्ली में अपनी आखिरी सांस ली।

Uttarakhand Jaipal Negi: Uttarakhand actor jaypal negi died
Image: Uttarakhand actor jaypal negi died (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध अभिनेता जयपाल नेगी का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। " पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की" फेम जयपाल नेगी ने आज सुबह दिल्ली में अपनी आखिरी सांसे लीं। यह साल उत्तराखंड के ऊपर बेहद भारी साबित हुआ है। हमने दो महीनों के अन्तराल में अपने दो दिग्गज कलाकारों को खो दिया है। इससे पहले ' पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की " की अभिनेत्री रीना रावत की मौत की खबर से उत्तराखंड निवासी उबर ही रहे थे कि आज जयपाल नेगी की खबर ने लोगों के दिलों को तोड़ दिया है। उत्तराखंड में एक के बाद एक ऐसे युवा कलाकारों का दुनिया को अलविदा कहना उत्तराखंड सिनेमा जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जयपाल नेगी ने उत्तराखंड के कई सुपरहिट गानों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। उनका हमेशा से ही रंगमंच और नाटक की तरफ आकर्षण था जो कि उनके अभिनय में साफ झलकता था। उनका इस तरह से जाना किसी को मंजूर नहीं है। समस्त उत्तराखंड इस समय शोक के डूबा हुआ है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - BREAKING: उत्तराखंड के 1 ही जिले में 100 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव..297 पहुंच गया आंकड़ा!
मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल स्थित संगलाकोटी के निवासी जयपाल नेगी अपने परिवार सहित वर्तमान में दिल्ली के बुराड़ी में रहते थे। बताया जा रहा है कि उनका स्वास्थ्य काफी समय से ठीक नहीं था। उनको किडनी में समस्या थी। आज सुबह अचानक तबियत खराब हो जाने के बाद उनके परिजनों द्वारा उनको दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उन्होंने रास्ते में ही तकरीबन सुबह 6 बजे दम तोड़ दिया। रंगकर्मी राजेन्द्र चौहान ने बताया कि आज सुबह दिल्ली के निगम वॉर्ड घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। उनकी धर्मपत्नी कोमल राणा नेगी ' चंद्रा छोरी' फेम भी चर्चित अभिनेत्री हैं। जयपाल नेगी का इतनी कम उम्र में इस तरह से जाना उत्तराखंड फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। उनके निधन की जानक सोशल मीडिया से मिली जिसके बाद सोशल मीडिया पर सैंकड़ों फैंस के द्वारा उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जा रही है। अब्बू रावत, धूम सिंह इत्यादि ने जयपाल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड का एक कीमती सितारा खो दिया है।