उत्तराखंड देहरादूनLockdown may extend in uttarakhand

उत्तराखंड में बढ़ सकता है लॉकडाउन, राज्य सरकार ने मांगी ये अनुमतियां..आप भी जानिए

राज्य सरकार ने केंद्र से पर्यटन गतिविधियां, धार्मिक गतिविधियां शुरू करने के साथ ही शॉपिंग मॉल और सिनेमाघर खोलने की अनुमति मांगी है। इस संबंध में राज्य की तरफ से केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है...

Uttarakhand Lockdown: Lockdown may extend in uttarakhand
Image: Lockdown may extend in uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त हो रहा है। 17 मई को लॉकडाउन का तीसरा चरण समाप्त हुआ और चौथे चरण की शुरुआत हुई थी। इसी के साथ सरकार ने प्रतिबंधों में कुछ रियायतें दी थीं। अब राज्य सरकार अगले चरण की तैयारी में जुटी है। राज्य की तरफ से केंद्र को कुछ रियायतें दिए जाने का सुझाव भेजा गया है, जिस पर अंतिम फैसला केंद्र करेगा। कल लॉकडाउन का चौथा फेज खत्म हो जाएगा। लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं इसे लेकर राज्य की तरफ से कोई प्रस्ताव केंद्र को नहीं भेजा गया है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से कौन-कौन सी सुविधाएं और गतिविधियां शुरू करने की अनुमति मांगी है, ये भी बताते हैं। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि लॉकडाउन आगे बढ़ाना है या नहीं, ये फैसला केंद्र को लेना है। हमारी तरफ से इस तरह का कोई प्रस्ताव केंद्र को नहीं भेजा गया है। हां राज्य सरकार ने केंद्र से पर्यटन गतिविधियां और धार्मिक गतिविधियां शुरू करने की अनुमति मांगी है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में ड्यूटी पर तैनात SPO को गांव वालों ने पीटा, दरोगा की वर्दी फाड़ी
इसके साथ केन्द्र से ही शॉपिंग मॉल और सिनेमाघर खोलने की अनुमति मांगी है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर कोई प्रस्ताव राज्य की तरफ से नहीं भेजा गया है। मदन कौशिक ने कहा कि संभावना है कि केंद्र सरकार लॉकडाउन के पांचवे चरण का ऐलान कर सकती है, ऐसा होता है तो राज्य को कुछ और रियायतें दी जानी चाहिए, जिससे आर्थिक गतिविधियों का संचालन हो सके। आपको बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने दुकानों को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खोलने का शासनादेश भी जारी कर दिया है। आज से सभी जिलों में दुकानों को सुबह सात से शाम सात बजे तक खोला जा सकेगा, हालांकि कंटेनमेंट जोन में प्रशासन की सख्ती जारी रहेगी। यहां दुकानें, बैंक और दूसरे प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जरूरी सामान की आपूर्ति प्रशासन कराएगा।