उत्तराखंड उत्तरकाशीCave found in uttarkashi simalsari

Video: देवभूमि में मिली प्राचीन गुफा, दीवारों पर आकृतियां और शिवलिंग..दूर-दूर से आए लोग

उत्तरकाशी जिले के धारी कलोगी क्षेत्र, सिमलसारी पुल के नजदीक कुछ अद्भुत नजारा दिखा है। आइए आप भी ये वीडियो देखिए

Cave found in uttarkashi simalsari: Cave found in uttarkashi simalsari
Image: Cave found in uttarkashi simalsari (Source: Social Media)

उत्तरकाशी: चमत्कार...इसकी कहानियां हमारे बचपन में दादी और नानी ने खूब सुनाई होंगी। सच कहें तो बिना चमत्कार के यह दुनिया चलायमान नहीं है। 21वीं सदी में हमारी आंखों के सामने ही कई ऐसे दृश्य नजर आते हैं, जिन पर हमें पल भर के लिए विश्वास नहीं होता। उत्तराखंड राज्य भी ऐसे कई रहस्यों को अपने अंदर समेटे बैठा है। यहां कितना कुछ अचंभित करने वाला है इसका अंदेशा किसी को भी नहीं है। आपको उत्तरकाशी लिए चलते हैं। उत्तरकाशी के नौगांव विकास खंड के सिमलसारी गांव से 500 मीटर दूर डोवका तोक में एक गुफा मिली है। गुफा के अंदर उकेरी गई आकृतियां लोगों के कौतुहल का विषय बनी हुई हैं, यहां एक शइवलिंग भी दिखा है। ये नजारा देखने के लिए सिमलसारी के ग्रामीणों समेत धारी कलोगी और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच रहे हैं। आगे भी पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से आज की गुड न्यूज..गर्भ में पल रही जिंदगी, मां ने कोरोना को दी मात
यहां तो कुछ स्थानीय लोगों ने पाठ करना भी शुरू कर दिया। बताया गया है कि दो दिन पहले सिमलसाली के रहने वाले सचिन, सुशील और अमित अपनी गायों चुगाने डोवका तोक पहुंचे। वहां उन्हें ये गुफा दिखी। वो उत्सुकता एक गुफा के अंदर चले गये। ये गुफा काफी लंबी है और अंदर कई तरह की आकृति उकेरी हुई हैं। ग्राम प्रधान सुरेश कुमार के मुताबिक गुफा के अंदर जाने के लिए 1 दर्जन से ज्यादा घुमावदार मोड़ हैं। अंदर कई तरह की कलाकृतियां उकेरी गई हैं। लोगों का दावा है कि ये गुफा काफी खूबसूरत है पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है। गुफा के भीतर दीवारों पर कुछ मारने से संगीत की आवाज आ रही है। कलाकृतियां उकेरी गई हैं, अंदर शिवलिंग के दर्शन हो रहे हैं...कुछ तो अद्भुत है।

सब्सक्राइब करें: