उत्तराखंड पिथौरागढ़Pithoragarh youth shot dead

उत्तराखंड में दिल्ली से लौटे युवक की गोली लगने से मौत, 3 दिन पहले ही घर पहुंचा था

हादसे में जान गंवाने वाला कैलाश सिर्फ 30 साल का था। वो 3 दिन पहले ही क्वारेंटीन सेंटर से घर लौटा था। मृतक अपने पीछे पत्नी और ढाई साल की बेटी के अलावा माता-पिता और एक छोटे भाई को बिलखता छोड़ गया है....

Pithoragarh News: Pithoragarh youth shot dead
Image: Pithoragarh youth shot dead (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के मूनाकोट में प्रवासी युवक की गोली लगने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा है। मरने वाले युवक का नाम कैलाश चंद है। वो 30 साल का था। कैलाश तीन दिन पहले ही क्वारेंटीन सेंटर से घर वापस लौटा था। परिजन उसके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उसके लौटने से सब खुश थे, लेकिन किसे पता था कि 3 दिन बाद ही कैलाश अनहोनी का शिकार हो जाएगा। सोमवार शाम किसी और की गलती से चली गोली सीधे कैलाश को आकर लगी, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कैलाश के घर में पत्नी और ढाई साल की बेटी के अलावा माता-पिता और एक छोटा भाई है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी गहरे सदमे में है। चलिए अब आपको पूरा घटनाक्रम बताते हैं। हादसा मझेड़ा गांव में हुआ।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड अलर्ट: इस महीने 3500 पार जा सकता है कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
जहां सोमवार शाम कैलाश चंद अपनी मां विमला देवी के साथ घर के बरामदे में बैठकर चाय पी रहे थे। तभी गांव में रहने वाला 25 साल का विनोद चंद मौके पर पहुंचा। वो बंदूक को लोड कर शिकार करने के लिए जंगल जा रहा थी। इसी दौरान बंदूक से अचानक गोली चल गई, जो कि सीधे कैलाश के सीने पर आकर लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े-दौड़े आए और लहूलुहान कैलाश को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। कैलाश की रास्ते में ही मौत हो गई थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कैलाश कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटा था। 3 दिन पहले ही उसे क्वारेंटीन सेंटर से छुट्टी मिली थी, लेकिन किसे पता था कि घर लौटने पर उसके साथ दुखद हादसा हो जाएगा। पुलिस ने आरोपी युवक विनोद को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसने गलती से गोली चलने की बात स्वीकारी है। मामले की जांच जारी है।