उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालHelp godambari devi family of pauri garhwal

गढ़वाल: पति कोरोना पॉजिटिव, पत्नी को लीवर कैंसर...गरीब परिवार की मदद करें, शेयर करें

ये वीडियो देखिए..लीवर कैंसर से जूझ रही गोदांबरी देवी का परिवार बेहद गरीब है। पति कोरोना पॉजिटिव हैं। घर में दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, आपकी मदद की जरूरत है..कृपया पोस्ट का ज्यादा से ज्यादा शेयर करें

Pauri Garhwal Godambari Devi: Help godambari devi family of pauri garhwal
Image: Help godambari devi family of pauri garhwal (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: ये वीडियो जरूर देखिए...वो कहते हैं कि मुसीबतें कभी कह कर नहीं आतीं। कोरोना काल में लोग तमाम तरह की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से गरीबों का रोजगार छिन गया। बीमारों के लिए अस्पताल तक का सफर तय कर पाना पहले ही मुश्किल था, अब इलाज के लिए पैसे भी नहीं बचे। हमारी आपसे अपील है कि इस गरीब परिवार की मदद के लिए आगे आएं और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। पौड़ी जिले में रहने वाली एक 29 साल की बेटी भी इस वक्त बड़े संकट के दौर से गुजर रही है। इनका नाम गोदांबरी देवी है। 29 साल की गोदांबरी देवी कैंसर से जूझ रही हैं। गोदांबरी का परिवार पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैंण ब्लॉक के चौथान पट्टी में स्थित गांव में रहता है। परिवार में दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बेहद निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने वाली गोदांबरी के पति अब तक किसी तरह उसका इलाज करा रहे थे, लेकिन अब वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनका कोविड-19 अस्पताल में इलाज चल रहा है। अगर आप भी इस परिवार की मदद करना चाहते हैं तो 8057079368 नंबर पर कॉल करें। आर्थिक मदद के लिए डीटेल्स ये हैं।
अकाउंट होल्डर का नाम- श्रीमती गोदांबरी
बैंक अकाउंट नंबर- 32160572874
IFSCode- SBIN0005479
आगे देखिए गोदांबरी देवी की अपील

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित महिला की मौत, हाल ही में दिल्ली से लौटी थी
गोदांबरी और उनके परिवार पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में पहले ही इतनी परेशानियां थी, अब परिवार का मुखिया कोरोना संक्रमित हो अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। गोदांबरी खुद लीवर कैंसर से जूझ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग पहाड़ की इस गरीब बेटी की मदद के लिए अपील कर रहे हैं। गोदांबरी और उनके परिवार ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार भी लगाई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। गोदांबरी और उनके बच्चों की जिंदगी पहले ही मुश्किल थी, अब और बद्तर होती जा रही है। राज्य समीक्षा आप सब से गोदांबरी देवी की मदद की अपील करता है। हमारी आपसे अपील है कि जितना संभव हो गोदांबरी और उसके परिवार की मदद करें। आपकी दी हुई छोटी सी सहयोग राशि से गोदांबरी देवी की जान बच सकती है, उनके बच्चों को सहारा मिल सकता है। इसलिए मदद जरूर करें। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। पहाड़ की इस गरीब भुली को अहसास दिलाएं कि मुसीबत के इस वक्त में वो अकेली नहीं है। हम सभी पहाड़ी भाई-बहन उनके साथ हैं। आप सहयोग राशि सीधे गोदांबरी देवी के अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। डिटेल यहां देखें... अगर आप भी इस परिवार की मदद करना चाहते हैं तो 8057079368 नंबर पर कॉल करें। आर्थिक मदद के लिए डीटेल्स ये हैं।
अकाउंट होल्डर का नाम- श्रीमती गोदांबरी
बैंक अकाउंट नंबर- 32160572874
IFSCode- SBIN0005479

सब्सक्राइब करें: