उत्तराखंड अल्मोड़ाWoman body found in Bhimtal lake

उत्तराखंड: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने घर छोड़ा, झील में मिली लाश..कैसे जिएगी 5 साल की बेटी?

कृपाल दत्त और कविता की शादी को 7 साल हो गए थे। दोनों की 5 साल की बेटी भी है। मंगलवार को पति से कहासुनी के बाद कविता घर छोड़कर चली गई थी। गुरुवार को उसकी लाश भीमताल झील से बरामद हुई। आगे पढ़िए पूरी खबर

Nainital News: Woman body found in Bhimtal lake
Image: Woman body found in Bhimtal lake (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े का दुखद अंजाम हुआ। झगड़े के बाद नाराज पत्नी घर छोड़कर चली गई। दो दिन बाद महिला की लाश भीमताल झील में पड़ी मिली। घटना नैनीताल के भीमताल क्षेत्र की है। जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की लाश भीमताल झील से बरामद हुई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह कुछ लोगों को तिकोनिया से आगे झील में एक महिला का शव उतराता दिखा। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकाला। महिला की पहचान 28 साल की कविता देवी पत्नी कृपाल दत्त जोशी के रूप में हुई। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग DM और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, 680 गावों में होगी कोरोना रैंडम सैंपलिंग
कविता देवी अपने पति कृपाल दत्त जोशी के साथ अल्मोड़ा के द्वाराहाट क्षेत्र में रहती थी। पुलिस को झील के किनारे कविता का पर्स मिला था। जिसमें उसका आधार कार्ड, पति और बेटी की फोटो और महिला का एटीएम कार्ड रखा था। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया तो कविता की मौत की खबर सुन घर में कोहराम मच गया। महिला के पति कृपाल दत्त जोशी ने बताया कि मंगलवार को पत्नी और उसके बीच मामूली कहासुनी हुई थी, लेकिन ये कहासुनी कविता की जान ले लेगी, ये उसने सपने में भी नहीं सोचा था। झगड़े के बाद कविता नाराज होकर घर से चली गई। पति ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर राजस्व विभाग में दी थी। राजस्व पुलिस कविता की तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बॉर्डर पर नेपाल की हिमाकत, नो मैन्स लैंड में लगाए CCTV कैमरे
आपको बता दें कि कविता 4 अगस्त से गायब थी। गुरुवार को उसकी लाश भीमताल झील से बरामद हुई। पति कृपाल दत्त ने बताया कि उसकी और कविता की शादी को 7 साल हो गए थे। दोनों की 5 साल की बेटी भी है। मंगलवार को हुई कहासुनी के चलते कविता ऐसा जानलेवा कदम उठा लेगी, ये उन्होंने कभी नहीं सोचा था, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ। कविता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। 5 साल की मासूम बेटी भी मां को याद कर के बिलख रही है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में परिजनों की तरफ से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में आगे जो भी बाकी जानकारी होगी तो हम आपसे जरूर साझा करेंगे।