उत्तराखंड देहरादूनRajat Negi and Rajat Rawat made Maldevata trash free

शाबाश भुला: देहरादून के दो युवाओं का बेमिसाल काम, अपने दम पर कचरे से मुक्त की मालदेवता नदी

पहाड़ की शांत वादियां और नदियों के खूबसूरत किनारे अब प्लास्टिक-कचरे से पटने लगे हैं। लोग यहां फैली गंदगी देखकर नाक तो सिकोड़ते हैं, लेकिन इस गंदगी को साफ करने की जहमत कोई नहीं उठाता। ये वीडियो जरूर देखिए

Dehradun News: Rajat Negi and Rajat Rawat made Maldevata trash free
Image: Rajat Negi and Rajat Rawat made Maldevata trash free (Source: Social Media)

देहरादून: देशभर में स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है। गली-मोहल्लों की साफ-सफाई पर लोग फिर भी ध्यान दे रहे हैं, लेकिन पहाड़ के पर्यटक स्थलों की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा। पहाड़ की शांत वादियां, नदियों के खूबसूरत किनारे अब प्लास्टिक और कचरे से पटने लगे हैं। लोग यहां फैली गंदगी को देखकर नाक तो सिकोड़ते हैं, लेकिन इस गंदगी को साफ करने की जहमत कोई नहीं उठाता। इसलिए लोगों को ज्ञान देने से ज्यादा जरूरी है कि हम अपने पहाड़ को साफ रखने के लिए खुद पहल करें। देहरादून के रजत नेगी और उनके ट्रैकर साथी रजत रावत ने देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में ऐसा ही शानदार प्रयास किया। इन दोनों ने संडे का दिन दोस्तों संग मटरगश्ती में ना बिताकर इस दिन का बेहतर उपयोग करने की ठानी और पहुंच गए मालदेवता। आगे देखिए वीडियो

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल, लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण सिंह रावत को शौर्य चक्र
पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर मालदेवता में जैसे-जैसे पर्यटकों की आमद बढ़ रही है, यहां हर जगह गंदगी के ढेर नजर आने लगे हैं। लोग नदी किनारे बैठकर दारू पार्टी करते हैं, लेकिन दारू की बोतलें और दूसरा कचरा यहीं छोड़ जाते हैं। इसी कचरे को रजत नेगी और उनके साथी रजत रावत ने मिलकर साफ किया और लोगों से क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। पहाड़ की खूबसूरती को प्लास्टिक की नजर लग गई है, दरअसल ये परेशानी समाज के साथ-साथ लोगों की मानसिकता की भी है। पहाड़ वाले कहते हैं कि दिल्ली-नोएडा के पर्यटक कचरा फैलाते हैं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान जब यहां दूसरे राज्यों से लोगों के आने पर पाबंदी लगी थी, तब भी पहाड़ के पर्यटक स्थलों का यही हाल दिखा। रजत नेगी बताते हैं कि मालदेवता में सफाई अभियान चलाने का उनका उद्देश्य सिर्फ लोगों को मोटिवेट करना है कि अगर आप यहां आ रहे हैं तो गंदगी ना फैलाएं। यहां पानी-दारू की बोतलें फोड़कर ना जाएं। शहर की स्वच्छता बनाए रखें। आगे देखिए वीडियो

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: दुखद खबर..8 महीने बाद मिला हवलदार राजेंद्र नेगी का शव
सफाई अभियान में रजत रावत ने भी सहयोग दिया। रजत प्रोफेशनल ट्रैकर हैं। वो कहते हैं कि अर्थ ने हमें बहुत कुछ दिया है, लेकिन हम इसे केवल प्लास्टिक और कचरा दे रहे हैं। अगर आप कहीं जाते हैं तो एलएनटी रूल यानी लीव नॉट ट्रेस का नियम फॉलो करें। इसका मतलब आपको कचरा यहां-वहां नहीं फेंकना है। प्राकृतिक स्थलों के महत्व को समझें, उनकी सुंदरता बनाए रखने में सहयोग दें। ये पृथ्वी हमारा घर है, इसे स्वच्छ रखें। रजत रावत ने गढ़वाली में एक प्यारा सा मैसेज भी दिया है, चलिए अब आपको वीडियो के जरिए वो मैसेज सुनाते हैं। अगर आपके आस-पास भी कोई इसी तरह के शानदार कामों में जुटा है, तो राज्य समीक्षा को बताएं। हम ऐसी प्रेरणादायी कहानियों को मंच देंगे, ताकि दूसरे लोग भी मोटिवेट हों। आगे देखें वीडियो..

सब्सक्राइब करें: