उत्तराखंड देहरादूनBody trade revealed in Dehradun

देहरादून में सेक्स रैकेट का खुलासा..युवतियों को झंसा देकर करवाया जा रहा था देह व्यापार

राजधानी दून के विकासनगर क्षेत्र में दो महिलाओं को जबरन देह व्यापार में घसीट के ले जाने वाले दो आरोपियों को बीते 3 सितंबर को पुलिस टीम द्वारा धर दबोचा गया

Dehradun News: Body trade revealed in Dehradun
Image: Body trade revealed in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: यह है राजधानी देहरादून का विकासनगर क्षेत्र। वह क्षेत्र जहां धड़ल्ले से देह व्यापार जैसे घिनौने और गैर-कानूनी कार्य को अंजाम दिया जाता है। उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में बेहद ही तीव्रता से देह व्यापार का नेटवर्क फैल रहा है। वहां पर देह व्यापार के केंद्रों का लगातार बनना भी जारी है। यह बेहद संवेदनशील विषय है। यह वही क्षेत्र है जहां लड़कियों को बहला-फुसला कर और नौकरी का झूठा झांसा देकर उनको देह व्यापार में जबरन घसीटा जाता है। ऐसे में बेगुनाह लड़कियों की जिंदगी तो बर्बाद होती ही है साथ ही उसका मानसिक शोषण भी किया जाता है। हाल ही में देहरादून के थाना विकास नगर पुलिस एवं एएचटीयू पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर बीते 3 सितंबर को अनैतिक देह व्यापार कराने के उद्देश्य से दो महिलाओं को ले जाते हुए दो आरोपियों को गंगा-जमुना- सरस्वती ढाबे के पास हरबर्टपुर से गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - ऋषिकेश में दिन दहाड़े विदेशी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस से भी बदसलूकी..देखिए वीडियो
दोनों आरोपियों के पास से कॉन्डम के पैकेट के साथ ही शक्ति वर्धक गोलियां बरामद की गई हैं। वहीं दोनों पीड़ित महिलाओं को उन आरोपियों के चंगुल से मुक्त करा दिया गया है। पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि बीते 2 सितंबर को दोनों महिलाओं को जनपद सहारनपुर से नौकरी का झांसा दिलाने के बहाने आरोपी द्वारा देह व्यापार का धंधा कराने के लिए हिमाचल प्रदेश ले जाया जा रहा था। बता दें कि यह सभी आरोपी गरीब महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर उनको जबरन इस देह व्यापार में घसीटते हैं और अवैध धन भी अर्जित करते हैं। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उनको जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। आरोपियों में से एक की पहचान सोनू के रूप में हुई है जो कि दिल्ली का निवासी है जबकि दूसरा आरोपी सूरत सिंह पंवार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का निवासी है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - कोरोना से लड़ाई का मॉडल,जिसकी चर्चा दुनिया में तो है,देश में नहीं..इन्द्रेश मैखुरी का ब्लॉग
पुलिस टीम ने इन दोनों आरोपियों को बीते 3 सितंबर को गिरफ्तार किया और इनके चंगुल से दोनों युवतियों को छुड़ाया। पुलिस की टीम में एसआई मोहन सिंह प्रभारी, एचटीयू देहरादून, एलएसआई हिमानी चौधरी चौकी प्रभारी हरबर्टपुर, महेंद्र सिंह एएचटीयू देहरादून कॉन्स्टेबल, धर्मेंद्र सिंह एएचटीयू देहरादून कांस्टेबल, नरेश पंत थाना विकास नगर, कॉन्स्टेबल अमित कुमार थाना विकासनगर और एलसी रचना डोभाल एएचटीयू देहरादून शामिल हैं। बता दें कि विकासनगर में कई स्थानों से बिचौलियों द्वारा महिलाओं को नौकरियों का झांसा देकर उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता है। अधिकतर महिलाएं जो देह व्यापार के इस सर्किट में जबरन घसीटी जाती हैं वे गरीब और अशिक्षित परिवार से नाता रखती हैं जिनकी आर्थिक परिस्थितियां भी अच्छी नहीं होती हैं।