उत्तराखंड उत्तरकाशीHarimohan Junwatha joins Aam Aadmi Party

उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका..प्रदेश सचिव ने थामा AAP का दामन

आप ने उत्तराखंड में एंट्री के साथ ही दोबारा सत्ता में आने का ख्वाब देख रही कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरिमोहन जुंवाठा ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

Uttarkashi News: Harimohan Junwatha joins Aam Aadmi Party
Image: Harimohan Junwatha joins Aam Aadmi Party (Source: Social Media)

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में तीसरा सियासी विकल्प बनने की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय दलों को झटके देने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में आप की बढ़ती सक्रियता ने सियासी दलों की बेचैनी बढ़ाई है और ये बैचेनी बेवजह नहीं है। आप ने उत्तराखंड में एंट्री के साथ ही दोबारा सत्ता में आने का ख्वाब देख रही कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरिमोहन जुंवाठा ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। वजूद के संकट से जूझ रही कांग्रेस पार्टी के लिए हरिमोहन जुंवाठा का यूं चले जाना बड़ा नुकसान है। कांग्रेस के बड़े चेहरे पहले ही सत्ताधारी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। और जो लोग कांग्रेस में बचे रह गए हैं, अब वो भी नये विकल्प तलाश रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। प्रदेश में आप की सक्रियता बढ़ गई है। आप के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि अपनी पार्टियों में हाशिए पर धकेल दिए गए कुछ बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। यही हो भी रहा है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में आज 668 लोग कोरोना पॉजिटिव,11 लोगों की मौत..24629 पहुंचा आंकड़ा
हाल में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव हरिमोहन जुंवाठा भी कांग्रेस को अलविदा कह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। टिहरी गढ़वाल के पुरोला में हरिमोहन जुंवाठा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से अपनी नाराजगी की वजह भी बताई। हरिमोहन जुंवाठा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब महज एक परिवार की पार्टी रह गई है। पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ता का सम्मान नहीं होता है और ना ही काम करने वाले आदमी को आगे बढ़ने दिया जाता है। पार्टी में सिर्फ सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ही बात मानी जाती है। जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, समाज की बेहतरी के लिए काम करते हैं, उनकी पार्टी में कोई पूछ नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी से कई लोग टूट कर आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे और प्रदेश की दशा और दिशा दोनों को बदलेंगे। कुल मिलाकर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की बढ़ती पैठ ने बीजेपी और कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। ऊपरी तौर पर दोनों दलों ने आप की मौजूदगी को लेकर कोई खास प्रतिक्रिया अब तक नहीं दी, लेकिन भीतरखाने दोनों ही पार्टियों में बेचैनी साफ नजर आ रही है।