उत्तराखंड रुद्रप्रयागLatest kedarnath yatra char dham yatra update

हेली ने सुगम बनाई केदारनाथ यात्रा, 44 हजार से भी ज्यादा यात्री पहुंचे, ध्यान गुफा की बुकिंग फुल

केदारनाथ धाम के अलावा यहां स्थित ध्यान गुफा में भी दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे के बाद सुर्खियों में आई ध्यान गुफा के लिए 24 अक्टूबर तक बुकिंग फुल हो चुकी है।

chardham yatra 2020: Latest kedarnath yatra char dham yatra update
Image: Latest kedarnath yatra char dham yatra update (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: अनलॉक-5 में मिली ढील के बाद प्रदेश में चारधाम यात्रा एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगी है। केदारनाथ यात्रा को लेकर यात्रियों में जबर्दस्त उत्साह है। अब तक हजारों यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। हेली सेवा की शुरुआत के बाद केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। सिर्फ केदारनाथ धाम ही नहीं यहां स्थित ध्यान गुफा में भी दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पिछले दस दिनों से यहां हर दिन योग साधक और श्रद्धालु ध्यान लगाने पहुंच रहे हैं। पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे के बाद सुर्खियों में आई ध्यान गुफा के लिए 24 अक्टूबर तक बुकिंग फुल हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - हरिद्वार: सिक्का ढूंढने वाले पर गंगा मां की कृपा, लाखों का चांदी का मुकुट मिला
केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी तक 44 हजार से ज्यादा यात्री बाबा केदार का आशीर्वाद लेने के लिए धाम पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हेली सेवा को लेकर भी यात्री उत्साहित हैं। अभी हेली सेवा शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं। यहां हर दिन हेली सेवा के माध्यम से एक हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन की तरफ से भी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हेली सेवा का किराया भी कम किया गया है। गुप्तकाशी से लेकर त्रिजुगीनारायण तक हेली सेवा का लाभ यात्रियों को दिया जा रहा है। अब तक हेली सेवा के जरिए करीब पांच हजार यात्रियों ने केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार के दर्शन किए।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग: केदारनाथ दर्शन कर लौट रही युवती खाई में गिरी..दर्दनाक मौत
हर दिन हजारों श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं। केदारनाथ स्थित ध्यान गुफा में 24 अक्टूबर तक बुकिंग फुल हो चुकी है। डीएम वंदना सिंह ने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केदारनाथ धाम में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सोनप्रयाग, लिनचौली, भीमबली, गौरीकुंड और केदारनाथ में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की गई है। जो लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है। प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से हर सतर्कता बरत रहा है। वीकएंड पर ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि केदारनाथ धाम की यात्रा 29 अप्रैल को शुरू हुई थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते यहां दर्शनों पर रोक लगाई गई थी। अनलॉक-5 में मिली छूट के बाद यहां यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा भी शुरू हो गई है।