उत्तराखंड देहरादूनHarak Singh Rawat will not contest 2022 elections

उत्तराखंड: हरक सिंह रावत का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे 2022 विधानसभा चुनाव

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने ऐलान किया है कि वो 2022 विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Harak Singh Rawat: Harak Singh Rawat will not contest 2022 elections
Image: Harak Singh Rawat will not contest 2022 elections (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर सामने आई है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने ऐलान किया है कि वो साल 2022 में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने एलान किया है कि वो 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने इसके साथ ही ये भी कह दिया कि वो अभी राजनीति से संन्‍यास नहीं ले रहे हैं। साल 2016...ये वो साल था जब हरक सिंह रावत समेत 9 विधायकों ने तत्‍कालीन हरीश रावत सरकार के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद सभी के सभी भाजपा में शामिल हो गए थे। उस दौरान हरक सिंह रावत ने सरकार पर संकट ला दिया था। इसके बाद हरक सिंह रावत साल 2017 के विधानसभा चुनाव में पौडी गढवाल जिले की कोटद्वार विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी के रूप में मैदान में उतरे। उस दौरान उन्होंने जीत हासिल की थी। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने अचानक अगला विधानसभा चुनाव न लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बात की जानकारी बीजेपी के वरिष्‍ठ नेताओं को दे दी है। वैसे उन्‍होंने राजनीति छोड़ने या राजनीति से संन्‍यास लेने की बात से इनकार किया है। साल 2019 में नवंबर में रुद्रप्रयाग में भी कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा था कि अब वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - ऋषिकेश से बदरी-केदार का सफर आसान, खुल गई तोताघाटी..अब टिहरी होकर नहीं जाना पड़ेगा