उत्तराखंड नैनीतालTiger attack a man in nainital

उत्तराखंड: बाइक से घर लौट रहे पूर्व प्रधान पर झपटा बाघ..इलाके में दहशत

इस साल अगस्त में भी कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे इलाकों में लोगों पर बाघ के हमले की दो घटनाएं सामने आईं थीं।

Nainital tiger: Tiger attack a man in nainital
Image: Tiger attack a man in nainital (Source: Social Media)

नैनीताल: उत्तराखंड में जंगली जानवर दहशत का सबब बने हुए हैं। नैनीताल में आदमखोर गुलदार के साथ-साथ बाघ की दहशत बरकरार है। यहां कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे इलाके में बाघ ने गांव के पूर्व प्रधान पर हमला कर दिया। घटना के वक्त पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद जफर रामनगर की तरफ जा रहे थे। वो बाइक में सवार थे। इसी दौरान बाघ उन पर झपट पड़ा। जफर बाइक से नीचे गिर गए। उनकी जान खतरे में देख राहगीरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया। घटना रामनगर की है। जहां शिवलालपुर के पूर्व ग्राम प्रधान पर बाघ ने हमला कर दिया। बीती रात करीब 8 बजे 32 वर्षीय मोहम्मद जफर क्यारी गांव से रामनगर लौट रहे थे। उस वक्त उनके साथ एक और युवक भी था।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ऋषिकेश में 16 राफ्टिंग गाइड कोरोनावायरस पॉजिटिव...मचा हड़कंप
दोनों बाइक सवार रामनगर की तरफ जा रहे थे कि तभी रास्ते में एक बाघ उन पर झपट पड़ा। ये सब इतनी तेजी से हुआ कि जफर को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाया। वो बाइक से नीचे गिर गए। बाघ ने उन पर पंजा मार दिया। शुक्र है कि उसी वक्त रास्ते से कुछ लोग गुजर रहे थे। उन्होंने जफर की जान बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद बाघ उन्हें छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। बाघ के हमले में जफर बुरी तरह घायल हुए हैं, लेकिन शुक्र है कि उनकी जान बच गई। हमले में घायल जफर को राहगीरों ने रामनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में युवाओं के लिए अच्छी खबर..4 दिन चलेगी आर्मी भर्ती रैली..ऐसे करें अप्लाई
जफर ने बताया कि वो हर दिन की तरह अपना काम खत्म कर रामनगर स्थित घर जा रहे थे। बाइक में उनके साथ एक युवक भी बैठा था। तभी रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर बाघ ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत है। लोग डरे हुए हैं। आपको बता दें कि अगस्त में भी कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे इलाकों में लोगों पर बाघ के हमले की दो घटनाएं सामने आईं थीं। यहां बिजरानी रेंज में एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया था। जिसमें वो बुरी तरह घायल हुई थी। इस घटना के कुछ ही दिन बाद पार्क में गश्त कर रहे फॉरेस्ट गार्ड पर भी बाघ झपट पड़ा था। तब उसके साथी ने फायरिंग कर बाघ को भगाया था। बहरहाल बाघ के हमले की हालिया घटना के बाद रामनगर वन प्रभाग ने संबंधित क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी है।