उत्तराखंड नैनीतालVolvo bus service from nainital to Delhi

नैनीताल से दिल्ली के लिए वॉल्वो बस शुरु, 2 मिनट में जानिए शेड्यूल

हल्द्वानी-दिल्ली के बीच साधारण बसों का संचालन काफी पहले ही शुरू हो गया था, लेकिन वॉल्वो ना चलने की व

Nainital to delhi volvo: Volvo bus service from nainital to Delhi
Image: Volvo bus service from nainital to Delhi (Source: Social Media)

नैनीताल: नैनीताल से दिल्ली का सफर अब और सुविधाजनक होने वाला है। हल्द्वानी-दिल्ली रूट पर 6 वॉल्वो बसों का संचालन शुरू हो गया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। हल्द्वानी-दिल्ली के बीच साधारण बसों का संचालन काफी पहले ही शुरू हो गया था, लेकिन वॉल्वो ना चलने की वजह से यात्री परेशान थे। अब इस रूट पर वॉल्वो बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। वॉल्वो की आवाजाही का समय और किराया तय हो चुका है। आज से दिल्ली-हल्द्वानी रूट पर वॉल्वो बस सेवा की शुरुआत हो गई। उत्तराखंड परिवहन निगम के इस फैसले से यात्री राहत महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: फिर विवादों में विधायक चैंपियन, ABVP कार्यकर्ता को गाली देने का ऑडियो वायरल
हल्द्वानी-दिल्ली रूट पर रोडवेज बस सेवा का संचालन पहले से किया जा रहा है। अब यहां के यात्री साधारण रोडवेज बसों के अलावा वॉल्वो से भी सफर कर सकेंगे। एसी बसों का संचालन शुरू होने से सफर आरामदायक बनेगा। चलिए अब आपको वॉल्वो बस के किराये के बारे में बताते हैं। परिवहन निगम ने हल्द्वानी से दिल्ली के लिए 819 रुपये का किराया तय किया है। दिल्ली सरकार ने अभी क्योंकि सिर्फ 50 फीसदी बसों को एंट्री की अनुमति दी है। इसलिए उत्तराखंड से बसें सीमित संख्या में ही दिल्ली के आनंद विहार डिपो भेजी जा रही हैं। जिन छह वॉल्वो बसों का संचालन शुरू हुआ है, उनका टाइम टेबल भी नोट कर लें। हल्द्वानी से पहली वॉल्वो बस सुबह 8 बजे दिल्ली के लिए निकलेगी। दूसरी बस सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर और तीसरी बस सुबह दस बजे निकलेगी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून से प्रयागराज...हफ्ते में 3 दिन चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस
इसके बाद तीन बसें शाम को रवाना होंगी। चौथी वॉल्वो बस शाम 8 बजे, पांचवी बस रात 9 बजे और आखिरी बस रात 10 बजे दिल्ली के लिए निकलेगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक यशपाल सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश के बाद वॉल्वो बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अधिकतर रूटों पर साधारण बस सेवाएं पहले ही शुरू की जा चुकी हैं। अब परिवहन निगम धीरे-धीरे अलग-अलग रूटों पर एसी और वॉल्वो बसों का संचालन शुरू करने की कवायद में जुटा है। आपको बता दें कि कोरोना काल के दौरान छह महीने तक अंतरराज्यीय परिवहन सेवाएं बंद रहीं। राज्य में अनलॉक के तहत 30 सितंबर से दोबारा अंतरराज्यीय परिवहन सेवाएं शुरू हो गई हैं। साधारण रोडवेज बसों के साथ-साथ वॉल्वो बस सेवाओं का संचालन भी शुरू कर दिया गया है।