उत्तराखंड अल्मोड़ाJwala Gutta sister wedding sanjay bisht

उत्तराखंड से जुड़ा बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गट्टा का रिश्ता..संजय बिष्ट के साथ हुई बहन की शादी

पहाड़ी लिबास में सजी दुल्हन इन्सी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। संजय-इन्सी का विवाह समारोह हैदराबाद में जरूर था, लेकिन पूरा विवाह पहाड़ी रीति-रिवाज से संपन्न हुआ।

Jwala Gutta Uttarakhand: Jwala Gutta sister wedding sanjay bisht
Image: Jwala Gutta sister wedding sanjay bisht (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गट्टा का उत्तराखंड से नजदीकी रिश्ता जुड़ गया। उनकी बहन उत्तराखंड की बहू बन गई हैं। ज्वाला गट्टा की बहन इन्सी का विवाह कुमाऊं के सजीले नौजवान संजय बिष्ट के साथ हुआ। दोनों की शादी की सभी रस्में हैदराबाद में निभाई गईं। विवाह समारोह हैदराबाद में जरूर था, लेकिन पूरा विवाह समारोह पहाड़ी रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। दुल्हन इन्सी ने शादी समारोह में परंपरागत कुमाऊंनी रंगवाली पिछौड़ा पहना था। माथे पर लक्ष्मी स्वरूप मुकुट सज रहा था। कुमाऊंनी दुल्हन के रूप में इन्सी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। चलिए अब आपको उनके दूल्हे संजय बिष्ट के बारे में बताते हैं। संजय बिष्ट अल्मोड़ा के सिरोली क्षेत्र के रहने वाले हैं। वो गूगल कंपनी में जॉब करते हैं। जबकि उनकी पत्नी इन्सी का हैदराबाद में निजी व्यवसाय है। सिरोली में रहने वाले खीम सिंह बिष्ट के बेटे संजय और इन्सी गट्टा की प्रेम कहानी हैदराबाद में शुरू हुई।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - पहाड़ में तैनात ये IAS अधिकारी बना ‘डॉक्टर’..100 गर्भवती महिलाओं का किया अल्ट्रासाउंड
यहीं पर दोनों पहली बार मिले। शांत और सौम्य स्वभाव के संजय पहली नजर में ही इन्सी को भा गए। संजय भी इन्सी को पसंद करने लगे। पसंद और विचार मिलने पर दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों की सहमति मिलते ही विवाह की तैयारियां शुरू हो गईं। संजय के पिता खीम सिंह बिष्ट दिल्ली में व्यवसाय करते हैं, जबकि माता कौशल्या देवी गृहणी हैं। विवाह संपन्न कराने के लिए चौखुटिया के बौनीगाड़ निवासी आचार्य भानुसिरप्रकाश जोशी हैदराबाद गए थे। इस तरह कुमाऊं से गए पंडित ने कुमाऊंनी रीति-रिवाज से संजय और इन्सी का विवाह संपन्न कराया। दुल्हन पक्ष की सहमति पर पूरा विवाह कुमाऊंनी रीति रिवाज के साथ हुआ। हैदराबाद में संपन्न हुआ ये कुमाऊंनी विवाह समारोह लोगों के बीच चर्चा के साथ ही उत्सुकता का विषय भी बना रहा। इस तरह अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गट्टा की बहन कुमाऊं की बहू बन गईं। अल्मोड़ा के लोग अब संजय के बहू इन्सी संग गांव लौटने का इंतजार कर रहे हैं।