उत्तराखंड देहरादूनDehradun DIG Arun Mohan Joshi disclosed robbery case

देहरादून: जाते जाते बड़े लूटकांड का खुलासा कर गए DIG..अब संभालेंगे नई जिम्मेदारी

डीआईजी अरुण मोहन जोशी दून में अपराधियों के लिए खौफ का सबब बने रहे। जाने से पहले भी उन्होंने एक बड़े लूटकांड का खुलासा किया। अब उन्हें विजिलेंस की जिम्मेदारी दी गई है।

DIG Arun Mohan Joshi: Dehradun DIG Arun Mohan Joshi disclosed robbery case
Image: Dehradun DIG Arun Mohan Joshi disclosed robbery case (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा के पांच अफसरों का तबादला कर दिया गया। इनमें देहरादून के डीआईजी अरुण मोहन जोशी भी शामिल हैं। उन्हें अब विजिलेंस की जिम्मेदारी दी गई है। दून के एसएसपी के तौर पर सेवाएं दे रहे अरुण मोहन जोशी की जगह अब योगेंद्र सिंह रावत देहरादून के नए एसएसपी बनाए गए हैं। वहीं उपमहानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी अब सतर्कता व पीएसी का जिम्मा देखेंगे। उन्हें एटीसी का भी प्रभार दिया गया है। इससे पहले ये जिम्मेदारी आईपीएस नीरू गर्ग निभा रही थीं। संयुक्त सचिव (गृह) ओमकार सिंह ने गुरुवार को तबादला आदेश जारी किए। इस तरह देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। बात करें देहरादून के डीआईजी अरुण मोहन जोशी की तो राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देहरादून के एसएसपी बनते वक्त उन्होंने जनता का मित्र बनने के वादा किया था और इस वादे को बखूबी निभाया भी। यही नहीं जाते-जाते भी डीआईजी अरुण मोहन जोशी दून में पिछले महीनों हुई बड़ी डकैती कांड का खुलासा कर गए। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सेना में जाने के लिए रहें तैयार, बचा है सिर्फ 1 दिन..12 दिन तक होंगी बंपर भर्तियां
ईश्वरन डकैती कांड में शामिल एक और बदमाश सुरेश जाटव को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। सुरेश जाटव की गिरफ्तारी के साथ ही लूटकांड को अंजाम देने वाले सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। वारदात में 9 बदमाश शामिल थे, जिनमें से 8 को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी। फरार आरोपी सुरेश जाटव अपनी ससुराल में नाम बदल कर घर के नीचे तहखाना बना कर रह रहा था। पुलिस ने उससे डकैती के दौरान लूटे गए गहने भी बराद किए हैं। सुरेश जाटव के खिलाफ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के कई थानों में लूट, डकैती और हत्या के प्रयास के 30 मुकदमे दर्ज हैं। गुरुवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने लूटकांड का खुलासा किया। आपको बता दें कि पिछले साल 22 सितंबर 2019 की रात अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन के घर बड़ी लूट हुई थी। बदमाशों ने परिवारवालों को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात लूट लिए थे। लूटकांड के सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।