उत्तराखंड देहरादूनIndira hridayesh statement about BJP

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले इंदिरा हृदयेश का बड़ा बयान-'बीजेपी में आने वाला है भूचाल'

कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के बयान से भाजपा में हलचल। 2021 में भाजपा के बीच मे बड़ा भूकंप आने वाला है और भारी संख्या में भाजपा के नेता कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।

Indira hridayesh: Indira hridayesh statement about BJP
Image: Indira hridayesh statement about BJP (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव का माहौल साफ दिखाई दे रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच में घमासान जंग छिड़ी हुई है और दोनों पक्षों के नेता एक दूसरे की विफलताओं को गिनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। पक्ष और विपक्ष दोनों जमकर चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं। इसी बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने भाजपा सरकार को लेकर एक बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने बीजेपी सरकार के ऊपर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा सरकार अपनी विफलताओं के चलते आने वाले 2022 में उत्तराखंड के चुनाव हारने वाली है और इससे पहले 2021 में भाजपा के बीच में एक बड़ा भूकंप भी आने वाला है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का कहना है कि भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। उन्होंने कहा कि सभी नेता एवं विधायक उनसे संपर्क में हैं और आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा के तमाम नेता भी उनसे वार्ता में लगे हुए हैं और अगर सब कुछ सही रहा तो 2021 में भाजपा में बड़ा भूचाल आएगा और बड़ी संख्या में भाजपा के विधायक एवं नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून में होगी AAP और BJP के बीच खुली बहस..तय हुई तारीख़
इंदिरा हृदयेश ने भाजपा सरकार के ऊपर जमकर निशाना साधा। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के लोगों के साथ धोखा किया है और भाजपा सरकार उत्तराखंड में विकास करने में बुरी तरीके से विफल भी रही है। इस का परिणाम भाजपा सरकार को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा और आगामी चुनावों में कांगेस पार्टी उत्तराखंड में जीतेगी। इन 4 सालों में अपनी विफलताओं का परिणाम भाजपा सरकार 2021 में अपने कई नेताओं को गंवाते हुए भुगतेगी और बड़ी संख्या में भाजपा के विधायक एवं नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। उनका यह दावा है कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा के तमाम नेता पार्टी नेतृत्व से नाराज है और उत्तराखंड के लोग भी कांग्रेस को वापस लाने के लिए अपना मन बना चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ आने वाले विधानसभा चुनावों में काम कर रही है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - पहाड़ में भांग की खेती से जुड़ेंगे किसान..UN से मंजूरी के बाद बड़ी तैयारी
हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि अभी उनको इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। मगर इंदिरा हृदयेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं। अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो जरूर किसी आधार पर यह कहा होगा। जब नेता प्रतिपक्ष के बयान पर प्रीतम सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे संपर्क में अभी तक कोई भी भाजपा का नेता नहीं है। वहीं उन्होंने भी भारतीय जनता पार्टी पर चुटकी ली। उन्होंने बीजेपी की उत्तराखंड में चुनावी सक्रियता को देखते हुए मजाक उड़ाते हुए कहा कि 4 साल में भाजपा ने इतने जन विरोधी कार्य कर लिए हैं कि अब उनके नेताओं में जनता का सामना करने की भी हिम्मत नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। वहीं आम आदमी पार्टी के ऊपर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कभी भी आम आदमी पार्टी को सीरियस नहीं लेगी। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का कोई भी वजूद नहीं है और वह इलेक्शन जीतने के महज ख्बाव देख रही है। मगर असलियत तो यह है कि कांग्रेस में उत्तराखंड के लोगों के मूड को भांप लिया है और कांग्रेस उत्तराखंड में चुनाव लड़ने के लिए जी-जान से जुटी हुई है।