उत्तराखंड देहरादूनGarhwal Heroes Football Club founder Kesar Singh Negi dies

गढ़वाल हीरोज़ फुटबॉल क्लब के संस्थापक केसर सिंह नेगी का निधन..3 बार जीती थी चैंपियनशिप

गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब की स्थापना करने वाले केसर सिंह नेगी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से गढ़वाल हीरोज परिवार के साथ पहाड़ के खेलप्रेमी भी स्तब्ध हैं।

Garhwal Heroes: Garhwal Heroes Football Club founder Kesar Singh Negi dies
Image: Garhwal Heroes Football Club founder Kesar Singh Negi dies (Source: Social Media)

देहरादून: खेल जगत के लिए एक दुखद खबर दिल्ली से आ रही है। दिल्ली लीग के चैंपियन रहे प्रतिष्ठित गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब के संस्थापक केसर सिंह नेगी का शुक्रवार को निधन हो गया। गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब परिवार ने भी केसर सिंह नेगी के निधन पर शोक जताया है। गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि केसर सिंह नेगी एक स्मृति की तरह हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। हमारे समुदाय का मजबूत आधार होने के लिए धन्यवाद। उन्हें दिल की गहराईयों से याद किया जाएगा। गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब के साथ उनकी विरासत हमेशा मजबूत रहेगी। गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब देश के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब में से एक है। दिल्ली में कई बार चैंपियन का खिताब जीतने वाले गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब की स्थापना का श्रेय केसर सिंह नेगी को जाता है। उन्होंने दिल्ली में फुटबॉल क्लब स्थापित कर गढ़वाली समुदाय के युवाओं को फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए एक मंच प्रदान किया। जैसे-जैसे क्लब ने लोकप्रियता हासिल की, इसे औपचारिक रूप से साल 1953 में डीएसए में रजिस्टर्ड कराया गया। तब से गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब डीएसए द्वारा आयोजित फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेता आ रहा है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 13 जिलों में कोरोना वैक्सीन का सफल ड्राई-रन..देखिए 13 जिलों की 13 तस्वीरें
क्लब ने दिल्ली सीनियर डिवीजन लीग में चैंपियन का खिताब हासिल करने के साथ ही कई कीर्तिमान हासिल किए। दिल्ली में तीन बार चैंपियन रहा गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब आज भी युवा खिलाड़ियों को तराशने का काम कर रहा है। गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब की स्थापना में उत्तराखंड के दर्शन और सामुदायिक कल्याण की भावना का विशेष ध्यान रखा गया है। एकता, बहादुरी, विजय और शौर्य क्लब के मार्गदर्शक सिद्धांत हैं। इन्हीं सिद्धातों के दम पर गढ़वाल फुटबॉल क्लब का सफर लगातार आगे बढ़ रहा है। इस क्लब की स्थापना करने वाले केसर सिंह नेगी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से गढ़वाल हीरोज परिवार के साथ पहाड़ के खेलप्रेमी भी स्तब्ध हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद मजबूती और असीम समर्पण से गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब को असीम ऊंचाईयों तक पहुंचाया। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब के संस्थापक केसर सिंह नेगी को भावभीनी श्रद्धांजलि। देश की राजधानी में पहाड़ के खिलाड़ियों को स्थापित करने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।