उत्तराखंड देहरादूनRisk of bird flu in Uttarakhand

उत्तराखंड में बर्ड फ्लू का रेड अलर्ट..मृत मिले 700 से ज्यादा पक्षी

देहरादून और कोटद्वार में पिछले दिनों कई पक्षी मृत मिले थे। इनके सैंपलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

Bird Flu Uttarakhand: Risk of bird flu in Uttarakhand
Image: Risk of bird flu in Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: कोरोना वायरस के बाद बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। यह बीमारी अब तक 10 राज्यों तक पहुंच चुकी है। दुर्भाग्य से जिन राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले मिले हैं, उनमें अपना उत्तराखंड भी शामिल है। यहां भी बर्ड फ्लू के केस सामने आए हैं। देहरादून और कोटद्वार में पिछले दिनों कई पक्षी मृत मिले थे। इनके सैंपलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद वन महकमे ने राज्य में रेड अलर्ट घोषित किया है। जलाश्यों, पोल्ट्री फॉर्म और चिड़ियाघरों के आस-पास विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है। बात करें उत्तराखंड में अब तक मृत मिले पक्षियों की तो इनकी तादाद 700 से ज्यादा है। मृत मिले कुछ पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश, यूपी और दिल्ली के बाद अब उत्तराखंड में भी बर्ड फ्लू का खौफ पसर गया है। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में रेड अलर्ट जारी किया है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास..पुजारा संग मिलकर तोड़ा 72 साल पुराना रिकॉर्ड
सरकार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी पक्षी मृत मिले तो उसे छुए नहीं और ना ही दफनाने की कोशिश करें। पक्षी के मृत मिलने पर वन विभाग को सूचना दें। वन विभाग की टीम पक्षी को मौके से हटाएगी और उसके सैंपल लेगी। प्रमुख सचिव वन आनंदवर्धन ने प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी करेगा। वन मुख्यालय ने वन अधिकारियों को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। जिलों में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे, जिससे आम लोगों को मरे हुए पक्षियों के बारे में वन विभाग को सूचना देने में आसानी होगी। प्रदेश में बर्ड फ्लू के केस मिलने के बाद वन मंत्री हरक सिंह रावत ने भी वन विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की और पूरे प्रदेश के सभी वन अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। देश में बर्ड फ्लू का खौफ बढ़ रहा है। दिल्ली समेत अब तक देश के 10 राज्यों में यह पैर पसार चुका है। सोमवार को दिल्ली, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।