उत्तराखंड उधमसिंह नगरTank Blast in Kashipur Paper Mill

उत्तराखंड: पेपर मिल में बड़ा हादसा..टैंक ब्लास्ट में दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारी यूपी के रहने वाले थे। दोनों युवक परिवार के लालन-पालन के लिए अपने घर से दूर उत्तराखंड की एक फैक्ट्री में काम कर रहे थे, लेकिन एक हादसे ने सब खत्म कर दिया।

Kashipur Paper Mill: Tank Blast in Kashipur Paper Mill
Image: Tank Blast in Kashipur Paper Mill (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का औद्योगिक शहर काशीपुर...यहां शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। नैनी पेपर मिल का एचसीएल टैंक अचानक फट गया। ब्लास्ट में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कर्मचारियों के चिथड़े दूर-दूर तक उड़ गए। हर जगह खून ही खून बिखरा था। हादसे के बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। चलिए पूरा मामला बताते हैं। काशीपुर में मुरादाबाद रोड पर नैनी पेपर मिल है। जिसमें सैकड़ों की तादाद में कर्मचारी काम करते हैं। यहां रोज की तरह शनिवार की रात भी काम चल रहा था। इस बीच तड़के तीन बजे फैक्ट्री के एचसीएल टैंक में लीकेज होने लगा। टैंक को चेक करने के लिए कर्मचारियों को बुलाया गया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: आदमखोर गुलदार ने 3 महिलाओं को बनाया निवाला..सड़क पर उतरे गुस्साए लोग
दोनों कर्मचारी टैंक ठीक करने के लिए उस पर चढ़े ही थे कि तभी उसमें ब्लास्ट हो गया। दोनों कर्मचारियों के चीथड़े उड़ गए। मरने वाले युवकों की पहचान 27 वर्षीय प्रताप सिंह और 27 वर्षीय राहुल के रूप में हुई। प्रताप सिंह यूपी के मेरठ का रहने वाला था। जबकि राहुल का परिवार मुरादाबाद में रहता है। दोनों लड़के परिवार के लालन-पालन के लिए फैक्ट्री में काम करते थे, लेकिन एक हादसे ने सब खत्म कर दिया। लाडलों की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची वहां कोहराम मच गया। फैक्ट्री के दूसरे कर्मचारी भी स्तब्ध हैं। फैक्ट्री के मालिक पवन कुमार अग्रवाल ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। फिलहाल पुलिस फैक्ट्री के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।