उत्तराखंड हल्द्वानीShivani Mishra Himani Mishra Haldwani NASA News

उत्तराखंड की इन दो बहनों को बधाई, NASA के मिशन से जुड़ीं..मंगल ग्रह तक पहुंचा नाम

मिलिए हल्द्वानी की साइंस सिस्टर्स शिवानी मिश्र एवं हिमानी मिश्र से। इन दोनों होनहार बहनों का नाम नासा द्वारा मंगल ग्रह पर भेजे गए अंतरिक्ष यान में दर्ज हो चुका है

Haldwani Shivani Mishra: Shivani Mishra Himani Mishra Haldwani NASA News
Image: Shivani Mishra Himani Mishra Haldwani NASA News (Source: Social Media)

हल्द्वानी: हल्द्वानी की साइंस सिस्टर्स ने उत्तराखंड का नाम विश्व भर में रोशन किया है। मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं को तलाशने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर हाल ही में अंतरिक्ष यान भेजा था और इस अंतरिक्ष यान में हल्द्वानी की दो छात्राओं का नाम भी शामिल है। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड की " साइंस सिस्टर्स" शिवानी मिश्र एवं हिमानी मिश्र की। आपको बता दें कि इन दोनों का नाम भी मंगल ग्रह पर पहुंच चुका है और वहां पर वर्तमान में मौजूद है। दरअसल नासा ने 30 सितंबर 2019 तक उन लोगों के नाम मांगे थे जिनको अंतरिक्ष में रुचि है। जिस पर लोगों ने अपने-अपने नाम भेजे थे। उत्तराखंड के हल्द्वानी की हिमानी मिश्र एवं शिवानी मिश्र का नाम भी उनमें से एक था। इन सभी नामों को एक सिलीकॉन वेफर माइक्रोचिप्ड पर एक इलेक्ट्रॉनिक बीम की मदद से उकेरा गया और अब यह चिप हमेशा के लिए मंगल ग्रह पर रहेगी।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: बेकाबू होकर सड़क पर पलटा ट्रक...अंदर मिली 400 पेटी शराब
बता दें कि शिवानी मिश्र एमबीपीजी से भौतिक विज्ञान में शोध कर रही हैं और हिमानी मिश्र महिला महाविद्यालय से भौतिक विज्ञान में एमएससी कर रही हैं। मंगल ग्रह पर इन दोनों साइंस सिस्टर्स का नाम हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो चुका है जो कि उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। कैलिफोर्निया के नासा के ब्रूस बैनर्ड का कहना है कि यह मौका सभी आयु के लोगों को अंतरिक्ष यान का हिस्सा बनने का मौका देगा, जो मंगल ग्रह के बारे में अध्ययन करेगा। बता दें कि नासा का मिशन मंगल जुलाई 2020 में लांच किया गया था और इस मिशन मंगल के कई उद्देश्य है और कई सवालों के जवाब खोजना भी है। सबसे पहले तो यह कि क्या मंगल ग्रह पर जीवन है। अगर जीवन है तो वहां पर जीवन की कितनी संभावना है। साइंस सिस्टर्स हिमानी और शिवानी ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो भी जल्द ही मानव यान मंगल पर भेजने में कामयाब होगी। उनका कहना है कि अब भारतीयों को विज्ञान गुरु बनने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून में आज भी मौजूद है 100 साल पुराना घराट..आप भी देखिए ये खूबसूरत वीडियो
आज से 6 वर्ष पहले भी हल्द्वानी की होनहार बेटी शिवानी ने समस्त उत्तराखंड का नाम गर्व से ऊंचा किया था। जुलाई 2014 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से विश्व भर में पृथ्वी दिवस पर अभियान चलाया गया था और इस अभियान में भारत से केवल हल्द्वानी की शिवानी मिश्र की तस्वीर नासा की वेबसाइट पर लगाई गई थी। इस प्रतियोगिता में सभी महाद्वीपों के 113 देशों के लगभग 50,000 लोगों ने भाग लिया था नासा ने विश्व पृथ्वी दिवस पर नागरिकों से पृथ्वी पर "अभी आप कहां हैं" प्रश्न के साथ आग्रह किया था और अपने वातावरण के साथ अपनी तस्वीर भेजने के लिए कहा था। पूरे भारत में से केवल शिवानी मिश्र की तस्वीर को सलेक्ट किया गया था और नासा की वेबसाइट पर उनकी तस्वीर लगाई गई थी।