उत्तराखंड उधमसिंह नगरJawan Rajendra Chand case update Rudrapur

उत्तराखंड: छुट्टी पर घर आए जवान की मौत के बाद हंगामा..पत्नी-सास के खिलाफ केस दर्ज

जवान के परिजनों ने बहू और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बहू मनीषा सास-ससुर के साथ नहीं रहना चाहती थी, इसलिए पति को मार दिया।

Rajendra Chand Kumaon Regiment: Jawan Rajendra Chand case update Rudrapur
Image: Jawan Rajendra Chand case update Rudrapur (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में छुट्टी पर घर आए फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आर्मी जवान की मौत जहर के सेवन से हुई है। परिजनों और ग्रामीणों ने फौजी की पत्नी पर जहर देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जवान की मौत के बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस चौकी का घेराव भी किया। उनका आरोप है कि फौजी की पत्नी और सास ने ही जहर देकर फौजी को मारा है। हंगामा बढ़ने पर विधायक पुष्कर सिंह धामी भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने जवान के ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मरने वाले जवान का नाम राजेंद्र चंद है, वो सिर्फ 30 साल के थे। राजेंद्र वर्तमान में 20 कुमाऊं रेजिमेंट में देहरादून में बतौर सिपाही तैनात थे। पुलिस को दी गई शिकायत में राजेंद्र के पिता जय बहादुर चंद ने बताया कि उनका बेटा साल 2011 में सेना में भर्ती हुआ था। उनके बेटे की शादी 20 अप्रैल 2019 को देवरी निवासी मनीषा से हुई। परिजनों ने बताया कि 20 फरवरी को राजेंद्र को अचानक उल्टी हुई। जब वो और उनका दूसरा बेटा राजेंद्र के पास पहुंचे तो वो तड़प रहा था। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - गौरवशाली खबर: ये है उत्तराखंड की पहली महिला कमांडो फोर्स..ग्रेंड मास्टर शिफूजी ने दी है ट्रेनिंग
राजेंद्र ने ये भी बताया कि पत्नी मनीषा ने उसे जूस में जहर मिलाकर पिला दिया है। इसके बाद वो राजेंद्र को अलग-अलग अस्पतालों में ले गए। 22 फरवरी को राजेंद्र की मौत हो गई। ऊधर जवान की मौत की खबर मिलते ही चकरपुर के लोग पुलिस चौकी पहुंच कर हंगामा करने लगे। हंगामे की खबर मिलने पर पुलिस अधिकारी और विधायक पुष्कर सिंह धामी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए। जवान के परिजनों ने बहू और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बहू मनीषा सास-ससुर के साथ नहीं रहना चाहती थी। वो जवान पर अलग होने का दबाव बना रही थी। बहू के मन की नहीं हुई तो उसने पति को जहर देकर मार दिया। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।