उत्तराखंड देहरादूनBhuwan chandra Khanduri news

उत्तराखंड में अचानक फिर से जरूरी हुए खंडूरी..जानिए क्यों

वयोवद्ध नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी के घर में इन दिनों सीएम से लेकर कैबिनेट मंत्रियों तक की आमद बढ़ गई है। शनिवार को भी उनके घर पर मिलने वालों का तांता लगा रहा

Bhuwan chandra Khanduri: Bhuwan chandra Khanduri news
Image: Bhuwan chandra Khanduri news (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद तीरथ सरकार का गठन हो गया। प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद तीरथ सिंह रावत ने जिस एक शख्स को अपनी सफलता का श्रेय दिया, जिसका सबसे ज्यादा जिक्र किया, वो हैं पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी। तीरथ सिंह को सत्ता के शिखर तक पहुंचाने वाले शख्स भुवन चंद्र खंडूड़ी ही हैं। गुरु ने अपने शिष्य के मार्गदर्शन में कोई कमी नहीं छोड़ी तो वहीं शिष्य ने भी कभी अपने गुरु की अवहेलना नहीं की। मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत अपने राजनीतिक गुरु पूर्व सीएम खंडूड़ी के आवास पर पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी फिर से सुर्खियों में हैं। उनके देहरादून स्थित आवास में एक बार फिर रौनक लौट आई है। दो साल से राजनीतिक रूप से एकाकीपन में जी रहे वयोवृद्ध नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी के घर में इन दिनों सीएम से लेकर कैबिनेट मंत्रियों तक की आमद बढ़ गई है

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में फिर से कोरोनावायरस का डर, मसूरी के 3 इलाकों में कंप्लीट लॉकडाउन
शनिवार को तीरथ सरकार के मंत्रियों गणेश जोशी और बिशन सिंह चुफाल के अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। इस तरह खंडूड़ी एक बार फिर जरूरी हो गए हैं। भुवन चंद्र खंडूड़ी दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। यही नहीं वो सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। कड़क मिजाज और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर खंडूड़ी ने साल 2019 में गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से चुनाव न लड़ने की घोषणा कर एक तरह से राजनीति से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। वो अब देहरादून के बसंत बिहार में अपनी बेटी और यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी के साथ रह रहे हैं। तकरीबन दो साल तक भुवन चंद्र खंडूड़ी सियासी रूप से एकांत में रहे, लेकिन शिष्य के मुख्यमंत्री बनते ही सबको एक बार फिर उनकी याद आ गई। वहीं घर के बदले माहौल पर प्रतिक्रिया देते हुए यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि खंडूड़ी जी पहले भी उत्तराखंड और बीजेपी के लिए जरूरी थे और आज भी उतने ही जरूरी और प्रासंगिक हैं। तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा देख उन्हें बेहद खुशी हो रही है।