उत्तराखंड नैनीतालBike accident in Nainital

उत्तराखंड: नौकरी के लिए विदेश जाने वाला था मनोज..दर्दनाक हादसे में हुई मौत

हादसे के वक्त मनोज पासपोर्ट बनवाने के लिए गया हुआ था। वो नौकरी के लिए विदेश जाने वाला था, लेकिन एक सड़क हादसे ने सबकुछ तबाह कर दिया।

Nainital news: Bike accident in Nainital
Image: Bike accident in Nainital (Source: Social Media)

नैनीताल: नैनीताल में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे ने एक परिवार को तबाह कर दिया। यहां बाइक एक्सीडेंट में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के वक्त युवक पासपोर्ट बनवाने के लिए जा रहा था। वो नौकरी के लिए विदेश जाने वाला था, लेकिन एक सड़क हादसे ने सब कुछ तबाह कर दिया। मरने वाले युवक की शिनाख्त बेतालघाट ब्लॉक आमबाड़ी में रहने वाले मनोज बधानी के रूप में हुई। मनोज सिर्फ 25 साल का था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह मनोज बधानी अपने दोस्त राहुल बोहरा और दो अन्य साथियों के साथ बाइक से नैनीताल रवाना हुआ। मनोज मुंबई में निजी कंपनी में जॉब करता था। लॉकडाउन के बाद वो घर आ गया था। अब उसे नौकरी के लिए विदेश जाना था।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: घर से मोबाइल रिचार्ज कराने निकला था कृष्ण कुमार..रात को मिली क्षत-विक्षत लाश
शुक्रवार को वो पासपोर्ट की जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद नैनीताल से वापस लौट रहा था। जैसे ही मनोज की बाइक धारी ओडियार के पास पहुंची, उसका वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। नतीजतन बेकाबू बाइक हाईवे पर रपट गई। जबकि वाहन चला रहा मनोज कोसी नदी में जा गिरा। हादसे के वक्त राहुल भी बाइक पर बैठा था, वो भी सड़क पर गिर गया। राहुल ने मनोज को कोसी नदी में गिरते देख उसे बचाने की पूरी कोशिश की। राहुल ने नदी में मनोज को दूर-दूर तक तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में हादसे की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। जिसके बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर करीब बीस मिनट बाद नदी से मृतक का शव बरामद कर लिया। मृतक के सिर से काफी खून बह रहा था। घटना के बाद से मनोज के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान बेटे की मौत ने उन्हें तोड़कर रख दिया है। वहीं पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सौंपकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।