उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालPauri Garhwal Max falls in ditch

गढ़वाल: सेना भर्ती में जा रहे नौजवानों की मैक्स दुर्घटनाग्रस्त..1 युवक की मौत, 11 की हालत गंभीर

पौड़ी गढ़वाल में सेना की भर्ती में जा रहे युवाओं से भरी मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई है जबकि अन्य 11 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Pauri Garhwal News: Pauri Garhwal Max falls in ditch
Image: Pauri Garhwal Max falls in ditch (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से सड़क दुर्घटना की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। पौड़ी गढ़वाल में सेना की भर्ती में जा रहे युवाओं से भरी मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई है जबकि अन्य 11 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि सभी युवक सेना की भर्ती में जा रहे थे। घटना बीते शनिवार की रात को हुई। जयहरीखाल-लैंसडाउन मार्ग पर यह दुर्घटना हुई। वाहन में सवार सभी युवक सेना भर्ती रैली के लिए जा रहे थे और अचानक से वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। घटना में एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई है जबकि अन्य 11 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं..घटना के बाद वहां पर कोहराम मच गया और आनन-फानन में पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। लैंसडौन के कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई मैक्स गाड़ी खाई में गिर कर एक पेड़ पर अटक गई।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: इस फॉरेस्ट ऑफिसर को मिला अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड..पूरे एशिया से चुने गए इकलौते रेंजर
गनीमत यह रही कि वह और नीचे नहीं गिरी। उन्होंने बताया गाड़ी में सवार एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई है जबकि अन्य 11 युवक घायल हो गए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को थलीसैंण से सेना भर्ती रैली में शामिल होने जा रहे युवाओं से भरी एक मैक्स गाड़ी जा रही थी और तभी जयहरीखाल के पास वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सेना के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने मिलकर सभी दुर्घटनाग्रस्त युवाओं का रेस्क्यू किया और सभी घायलों को खाई से निकाला और उनको तुरंत ही कैंट बोर्ड के अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर एक युवक की मृत्यु हो गई है बाकी अन्य 11 युवकों का उपचार चल रहा है। वहीं इस पूरे हादसे में सीएम तीरथ सिंह रावत ने दुख जताते हुए कहा है कि वह घायलों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं। सीएम रावत ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। " थलीसैंण से लैंसडौन थल सेना भर्ती की परीक्षा देने आ रहे युवकों से भरे एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर एक युवक की मौत और 11 युवकों के घायल होने का दु:खद समाचार मिला। भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार से दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।