उत्तराखंड अल्मोड़ाHemp inside gas cylinder in Almora

उड़ता उत्तराखंड! गैस सिलेंडर के अंदर भरा था गांजा..पहाड़ में हो रहा था सप्लाई

तस्करों ने सिलेंडर का तला काट कर ढक्कन बनाया हुआ था। ताला लगाने के लिए छोटी कुंडी भी लगी थी। उसे खोलने पर सिलेंडर में छिपाकर रखा 10.70 किलो गांजा बरामद किया गया।

Almora News: Hemp inside gas cylinder in Almora
Image: Hemp inside gas cylinder in Almora (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में नशा तस्करी के बढ़ते मामले पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। नशे के खिलाफ प्रदेशभर में अभियान चल रहा है, लेकिन इसका खास असर दिख नहीं रहा। नशे की खेप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए तस्कर नए-नए हथकंडे इस्तेमाल कर रहे हैं। अल्मोड़ा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां होली पर नशे की खेप पहुंचाने के लिए तस्करों ने जो नया तरीका निकाला, उसे देख पुलिस भी दंग रह गई। यहां कमर्शियल गैस सिलेंडर में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। तलाशी के दौरान सिलेंडर से 10.70 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा ले जाने वाले शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक मुरादाबाद का रहने वाला है। घटना मानिला क्षेत्र की है। यहां नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत डोटियाल रोड पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। रविवार को एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर सल्ट ब्लॉक में भी छापेमारी की गई। इस दौरान नशा तस्करी की नई तरकीब पकड़ में आई।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: IG अजय रौतेला ने 82 अफसरों का किया ट्रांसफर..अब पहाड़ चढ़ेंगे मैदान में डटे दरोगा
यहां एसओजी और सल्ट पुलिस ने डोटियाल रोड पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। युवकों के कंधे पर कमर्शियल गैस सिलेंडर लदा था। जांच की गई तो पुलिस हैरान रह गई। तस्करों ने सिलेंडर का तला काट कर ढक्कन बनाया हुआ था। ताला लगाने के लिए छोटी कुंडी भी लगी थी। उसे खोलने पर सिलेंडर में छिपाकर रखा 10.70 किलो गांजा निकला। पुलिस ने इस मामले में रिहासत नाम के आरोपी को पकड़ा है। वो मुरादाबाद के अलीगंज क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी युवक सल्ट के चिनौन गांव से गांजा खरीदकर अपने गांव ले जा रहा था। पुलिस अब उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। कपकोट में भी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध शराब की चार पेटियां बरामद हुईं। आरोपियों में 20 वर्षीय उमेश चंद्र टाकुली और 31 वर्षीय भूपेंद्र सिंह शामिल हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।