उत्तराखंड देहरादूनPoppy cultivation in Durbil village of Uttarkashi

उत्तराखंड: पहाड़ के दुर्बिल गांव में हो रही थी अफीम की खेती..पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

दुर्बिल गांव में अवैध अफीम की खेती हो रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम कई किलोमीटर पैदल चलकर गांव में पहुंची और अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। आरोपी दंपति के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है।

Poppy uttarakhand: Poppy cultivation in Durbil village of Uttarkashi
Image: Poppy cultivation in Durbil village of Uttarkashi (Source: Social Media)

देहरादून: नशाखोरी उत्तराखंड के माथे पर कलंक सरीखा है। कभी सिर्फ शराबखोरी के लिए बदनाम रहे पहाड़ में अब ड्रग तस्करी बड़ा मर्ज बन गया है। और तो और पहाड़ी इलाकों में अफीम की खेती होने लगी है। टिहरी और ऊधमसिंहनगर के बाद अब उत्तरकाशी में अफीम की खेती का मामला सामने आया है। यहां बड़कोट में पुलिस ने दुर्बिल गांव में अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया। साथ ही अफीम की अवैध खेती कर रहे दंपति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया है। बड़कोट पुलिस ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए राजस्व उपनिरीक्षक के साथ मिलकर 6 किलोमीटर की दूरी पैदल नापी। तमाम मुश्किलों को पार कर पुलिस टीम किसी तरह गांव में पहुंची और अफीम की खेती को नष्ट किया। जिसके लिए एसपी ने पुलिस टीम को नगद पुरस्कार और राजस्व उपनिरीक्षक को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा..सड़क पर चलती मैक्स के ऊपर गिरा विशालकाय पत्थर
मामला बड़कोट के दुर्बिल गांव का है। कुछ दिन पहले एक महिला ने एसपी मणिकांत मिश्रा को गांव में अफीम की खेती होने की सूचना दी थी। जिसके बाद बड़कोट थाने के एसआई ओमवीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। ये टीम क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक वेदप्रकाश नौटियाल के साथ करीब 6 किमी पैदल चलकर दुर्बिल गांव पहुंची और वहां अफीम की खेती को नष्ट किया। इस मामले में पुलिस ने गांव में रहने वाले प्रद्युम्न और उसकी पत्नी गीता देवी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बता दें कि उत्तरकाशी क्षेत्र में अफीम की खेती के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। मार्च में पुलिस ने यहां मोरी ब्लॉक में अफीम की खेती करने वाले 21 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की थी। यहां फते पर्वत पट्टी के गांवों में अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। किसी को संदेह न हो, इसके लिए आरोपी खेत के चारों तरफ दूसरी फसल उगाकर अफीम की खेती कर रहे थे।