उत्तराखंड टिहरी गढ़वालDeer hunting in Devprayag 4 arrested

गढ़वाल: हिरण को बेरहमी से मारकर बेच रहे थे मांस..बाप-बेटे समेत 4 लोग गिरफ्तार

शिकार के बाद पिता-बेटे हिरण का मांस बाजार में बेच रहे थे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने पिता-बेटे समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Tehri Garhwal Deer Hunting: Deer hunting in Devprayag 4 arrested
Image: Deer hunting in Devprayag 4 arrested (Source: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: कोरोना काल में इंसानों ही नहीं वन्यजीवों की भी जान पर बन आई है। इन दिनों हिरण जैसे वन्यजीव रास्ता भटक कर आबादी वाले क्षेत्रों की तरफ आ रहे हैं, जहां कुछ लोग इन बेजुबानों का शिकार कर, इनके मांस को महंगे दामों में बेच रहे हैं। देवप्रयाग में भी यही हो रहा था। यहां पिता-बेटे ने कुछ लोगों संग मिलकर हिरण का शिकार किया। बाद में हिरण के मांस को गांव में बेचने लगे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सभी आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से हिरण का साढ़े 26 किलो मांस बरामद हुआ है। मामला हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में आने वाले तोली वनगढ़ के नगर गांव का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां हिरण का अवैध शिकार कर उसका मांस बेचा जा रहा है। जिसके बाद एसएसपी तृप्ति भट्ट ने थाना हिंडोलाखाल और देवप्रयाग की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पहाड़ में कोरोना के बीच अनोखी शादी..बारात लेकर दूल्हे को लेने पहुंची दुल्हन
टीम में वन विभाग के कर्मचारी भी शामिल थे। संयुक्त टीम ने हिंडोलाखाल से करीब 47 किमी दूर नगर गांव में छापा मारकर हिरण का मांस बेच रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा दो अन्य लोग भी हिरण का मांस खरीदते पकड़े गए हैं। आरोपियों की पहचान नगर गांव निवासी रमेश व उसके पुत्र जगदीश के रूप में हुई। दोनों के पास से 21 किलो मांस बरामद हुआ। पुलिस ने मांस खरीद रहे दिनेश व भगवान नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से साढ़े पांच किलो हिरण का मांस बरामद हुआ। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना हिंडोलाखाल में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने हिरण का शिकार कर उसका मांस बेचने की बात कबूली है। गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।