उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालAnand Prakash Badola appointed as Coast Guard Commander of East Zone

उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल, पौड़ी गढ़वाल के सपूत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

आनंद प्रकाश बडोला मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के पौथोल गांव के रहने वाले हैं। उन्हें अब बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

Anand Prakash Badola: Anand Prakash Badola appointed as Coast Guard Commander of East Zone
Image: Anand Prakash Badola appointed as Coast Guard Commander of East Zone (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के लिए एक गौरवशाली पल है। पौड़ी गढ़वाल के निवासी और इंडियन कोस्ट गार्ड में बड़े अधिकारी आनंद प्रकाश बडोला को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानिरीक्षक आनंद प्रकाश बडोला ने आब पूर्व क्षेत्र के तटरक्षक कमांडर पद की कमान संभाली है। उत्तराखंड के निवासियों का भारतीय सेना में एक अहम योगदान है। इन में से एक आनंद प्रकाश बडोला भी हैं। 1990 में आनंद प्रकाश बडोला भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती हुए थे। इसके बाद वह लगातार तरक्की की ओर अग्रसर हुए। अपने 3 दशक के कार्यकाल में उन्होंने भारतीय तटरक्षक के विभिन्न श्रेणी के पोतों की कमान संभाली है। उन्होंने तटीय और तटीय क्षेत्रों में अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता के साथ सेवाएं भी है। संचालन, प्रशासन, मानव संसाधन नीति और योजना के क्षेत्रों में उनका प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बाइक से गांव लौट रहे थे दो दोस्त, भीषण हादसे में एक दोस्त की मौत..दूसरा गंभीर
उन्हें इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा दो बार प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा उन्हें कमांड इन चीफ अंडमान और निकोबार द्वारा भी प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुका है। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई स्टाफ नियुक्तियों का पद संभाला। आनंद प्रकाश बडोला ने एसजीआरआर पीजी कॉलेज और एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उनकी पत्नी का नाम नीलिमा है और उनके दो बेटे करण और अर्जुन है। वह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के पौथोल गांव के रहने वाले हैं। 17 मई 2017 को फ्लैग रैंक पर पदोन्नत होने पर अवसर मुख्यालय तटरक्षक पूर्वी समुद्री सीमा क्षेत्र और पश्चिमी समुद्री सीमा क्षेत्र में उन्होंने स्टाफ प्रमुख के पद पर काम किया। दिसंबर 2019 से जून 2021 तक को कमांडर तटरक्षक क्षेत्र पश्चिम के पद पर कार्यरत है। 15 अगस्त 2020 को उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया था। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से इस जांबाज को शुभकामनाएं।