उत्तराखंड हल्द्वानीSnake climbs on electric wires in Haldwani

उत्तराखंड: नेवले से डरकर बिजली के तारों पर चढ़ा सांप, वन विभाग ने बचाई जान..देखिए वीडियो

आनंद बाग कॉलोनी में लोगों ने एक सांप को बिजली के तारों पर चढ़ते देखा तो हड़कंप मच गया। देखिए वीडियो - (वीडियो साभार- न्यूज हाईट डॉट कॉम)

Haldwani Snake: Snake climbs on electric wires in Haldwani
Image: Snake climbs on electric wires in Haldwani (Source: Social Media)

हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में गजब नजारा देखने को मिला। यहां आनंद बाग कॉलोनी में लोगों ने एक सांप को बिजली के तारों पर चढ़ते देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई तो मौके पर वन विभाग की टीम ने बमुश्किल सांप का रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि सांप नेवले से जान बचाने के लिए तारों पर चढ़ गया था। तारों पर करंट भी दौड़ रहा था और बड़ा हादसा हो सकता था। घटना हल्द्वानी नगर निगम से नीचे आनंद बाग कॉलोनी की है। यहां नेवले के हमले से बचने के लिए एक विशालकाय सांप पेड़ पर चढ़ गया और देखते ही देखते पेड़ों के सहारे बिजली के तारों तक जा पहुंचा। इसके बाद सांप बिजली के तार पर रेंगते हुए आगे बढ़ने लगा। इसके बाद मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिस दौरान सांप बिजली के तारों पर चढ़ा था, उस समय बिजली के तारों में करंट आ रहा था। आश्चर्य है कि साप को करंट नहीं लगा। आगे देखिए वीडियो

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - केदार त्रासदी: जब आपदा में खोई पत्नी 19 महीने बाद मिली, रो पड़ी थी हर आंख..बन रही है फिल्म
तुरंत ही मामले की खबर हल्द्वानी रेंज के वन बीट अधिकारी कमल सिंह को दी गई। वो मौके पर पहुंचे और विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। इसके साथ ही सीढ़ियां लगाने और कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया। देखिए वीडियो। (वीडियो साभार- न्यूज हाईट डॉट कॉम)

सब्सक्राइब करें: