उत्तराखंड उधमसिंह नगरMisbehave with woman in Udham Singh Nagar

उत्तराखंड: पहले महिला को रेपिस्ट से बचाया, बाद में खुद कर दिया उसी से रेप..बनाया वीडियो

यूएसनगर में महिला को बलात्कारी से बचाने वाले दो युवकों के अंदर की जागी हैवानियत, महिला के लिए मसीहा बने दोनों युवक बन गए दरिंदे, 2 दिन बाद कर डाला महिला के साथ दुष्कर्म।

Udham Singh Nagar News: Misbehave with woman in Udham Singh Nagar
Image: Misbehave with woman in Udham Singh Nagar (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक हैरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है। दुष्कर्म की यह खबर सुनकर आप भी चौंक उठेंगे। उधम सिंह नगर में एक महिला द्वारा दो युवकों के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। इन दोनों युवकों ने महिला का रेप किया और उसके बाद दुष्कर्म का वीडियो बनाकर महिला को दोनों युवक ब्लैकमेल कर रहे हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इन दोनों युवकों ने मसीहा बनकर कुछ दिनों पहले ही महिला की जान बचाई थी। दरअसल दोनों युवकों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले एक युवक की जमकर पिटाई की थी और महिला की जान बचाई थी। उस समय महिला को क्या पता था कि उसके लिए मसीहा बने यह दोनों युवकों के अंदर कुछ दिनों बाद हैवानियत जाग जाएगी और ये भी महिला को अपनी हवस का शिकार बना डालेंगे। बता दें कि पीड़ित महिला अपने दो बच्चों के साथ उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के मोहल्ले में रहती है। महिला द्वारा पुलिस में तहरीर दी गई और पुलिस द्वारा दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। महिला ने बताया कि दोनों युवकों ने उसको बीते दिनों एक बलात्कारी से बचाया था मगर कुछ ही दिनों में उनकी नीयत भी कमजोर पड़ गई और दोनों हैवानों ने महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - साइबर क्राइम: अब देहरादून देश के टॉप 5 जिलों में शामिल, हर दिन 5 लोग हो रहे हैं ठगी के शिकार
पीड़ित महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि वह उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहती है। महिला का पति विदेश में नौकरी करता है और वह अपने दो बच्चों के साथ घर में रहती है। कुछ दिनों पहले बीती 30 मई को मोहल्ले का एक निवासी एजाज महिला के घर में जबरन घुस आया और महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। महिला द्वारा विरोध और शोरगुल मचाने पर मोहल्ले के दो युवक कासिम और फैजल मौके पर पहुंचे और एजाज की जमकर पिटाई कर दी और उसको वहां से भगा दिया। जिसके बाद महिला ने कासिम और फैजल का शुक्रिया अदा किया। मगर महिला को यह नहीं पता था कि इन दोनों के अंदर भी एक हैवान छुप कर बैठा हुआ है। बीते 2 जून को महिला को बलात्कारी से बचाने वाले कासिम और फैजल भी महिला का दुष्कर्म करने की नीयत से उसके घर जबरन घुस गए और दोनों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया और उसी के साथ दुष्कर्म की एक वीडियो भी बना ली। महिला ने बताया कि दोनों युवकों द्वारा उसको वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है जिसके डर से अब वह अपने बिजनौर स्थित मायके में रह रही है। इसके बाद महिला ने कानून के दरवाजे खटखटाए हैं और दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है।