देहरादून: उत्तराखण्ड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कुर्सी संभालते ही मुख्य सचिव ओमप्रकाश की छूट्टी कर दी है। अब सवाल ये है कि आखिर उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव कौन? खबर है कि उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु होंगे। सुखबीर सिंह संधु उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अफ़सर हैं। आपको बता दें कि सुखबीर सिंह संधु इस वक्त एनएचएआई के चेयरमैन हैं। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने कैबिनेट सचिव भारत सरकार को केन्द्र से रिलीव करने के लिए चिट्ठी लिखी। उधर वर्तमान मुख्य सचिव ओमप्रकाश की बात करें तो लगातार विवादों में रहे हैं। उनकी वजह से नौकरशाही हावी होने की बात भी कही जाती रही है। ऐसे में ओमप्रकाश की छूट्टी कर दी है और उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु होंगे।
यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: उत्तराखंड में 13 जुलाई तक बढ़ाया गया कर्फ्यू, इस बार मिली ये छूट