उत्तराखंड देहरादूनAjay Bhatt joins Modi cabinet

उत्तराखंड से मोदी कैबिनेट में अजय भट्ट को मिली जगह, जानिए उनके बारे में खास बातें

पहले से माना जा रहा था कि अजय भट्ट के केन्द्र में जिम्मेदारी मिल सकती है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोक सभा सांसद अजय भट्ट को आखिरकार मोदी कैबिनेट में जगह मिली है।

Ajay bhatt modi cabinet: Ajay Bhatt joins Modi cabinet
Image: Ajay Bhatt joins Modi cabinet (Source: Social Media)

देहरादून: आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 43 नेताओं को शामिल किया गया है। पहले से माना जा रहा था कि अजय भट्ट के केन्द्र में जिम्मेदारी मिल सकती है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोक सभा सांसद अजय भट्ट को आखिरकार मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। जानकारी के मुताबिक वो पीएम आवास भी गए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। आपको बता दें कि अजय भट्ट वर्तमान में नैनीताल-ऊधमसिंहनगर से सांसद हैं। अजय भट्ट का जन्म 01 मई, 1961 को अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. कमलापति भट्ट और मां का नाम तुलसी देवी भट्ट था। बचपन में ही पिता का साया उठने के कारण उनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने 1996 में पहली बार रानीखेत से चुनाव जीतकर उत्तर प्रदेश विधान सभा में रानीखेत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून: 1 साल बाद चल पड़ी अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस, यात्रियों के चेहरे खिले
उत्तर प्रदेश विधान सभा में अजय भट्ट लोक लेखा समिति और विधान सभा की विशेषाधिकार समिति के सभापति का दायित्व भी निभा चुके हैं। जब 9 नवम्बर 2000 को हमारा प्रदेश उत्तर प्रदेश से पृथक हुआ तो इसके बाद भट्ट अन्तरिम सरकार में मंत्री बने। उन्होंने 2002 से 2007 तथा 2012 से 2017 तक रानीखेत विधान सभा का प्रतिनिधित्व किया और जीतकर आए। 18 मई 2012 से 15 मार्च 2017 तक उत्तराखंड विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। 2015 में अजय भट्ट को नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ सर्व सहमति से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दोहरी जिम्मेदारी भी दी गई। 2019 लोकसभा में नैनीताल-ऊधमसिंहनगर वे पहली बार सांसद चुने गए। इस चुनाव में उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जैसे दिग्गज को लगभग साढ़े तीन लाख वोटों से हराया तथा प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले सांसद बने।