उत्तराखंड बागेश्वरLandslide in bageshwar

पहाड़ से आई दुखद खबर, मलबे में दबकर मां पिता और 7 साल के बच्चे की मौत

इस घटना में परिवार के तीन सदस्यों की मलबे में दबने से मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनका 7 साल का बेटा शामिल है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।

Bageshwar news: Landslide in bageshwar
Image: Landslide in bageshwar (Source: Social Media)

बागेश्वर: उत्तराखंड में मानसून अपने साथ आपदा लेकर आता है। बारिश होती है तो यहां के लोग खुशी से झूमते नहीं, डर से सहम जाते हैं, और ये हर साल होता है। इस बार भी यही हो रहा है, पहाड़ में बारिश शुरू होते ही इससे होने वाली तबाही की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। बीती रात बागेश्वर में भी यही हुआ। यहां अतिवृष्टि के बाद आए मलबे में एक घर दब गया। कपकोट में हुई इस घटना में परिवार के तीन सदस्यों की मलबे में दबने से मौत हो गई। मौके से हादसे की दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। हादसे में मारे गए लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आपदा के सैलाब ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। हादसे में घर में रहने वाले पति-पत्नी और उनके 7 साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ग्राम सुमगढ़ ऐठाण के ईटावन तोक की है.

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में आज 42 लोग कोरोना पॉजिटिव, 184 लोग स्वस्थ.. 1 कि मौत
शनिवार रात यहां बादलों ने तबाही ला दी। पहाड़ से आए सैलाब में एक मकान जमींदोज हो गया, जिससे गृहस्वामी गोविंद सिंह पंडा 38 वर्ष, उनकी पत्नी खष्टी देवी 32 वर्ष और सात वर्षीय बालक हिमांशु पंडा मलबे में दब गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने प्रशासन को खबर दी। जिसके बाद राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ, डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। टीम ने मलबे में दबे शवों को किसी तरह बाहर निकाला। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। कपकोट के दूसरे गांवों में भी कई घरों में मलबा घुसने की सूचना है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रविवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आप भी सतर्क रहें। खराब मौसम में जितना संभव हो पहाड़ की यात्रा टाल दें।