उत्तराखंड देहरादूनKnow about IAS Rajesh Kumar Dehradun DM

उत्तराखंड: जानें कौन हैं IAS राजेश कुमार, जिन्हें CM धामी ने सौंपी देहरादून की कमान

आईएएस डॉ. आर राजेश कुमार के पास पहाड़ी क्षेत्रों में काम करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने उत्तराखंड के दूरस्थ जिले उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में डीएम के रूप में सेवाएं दी हैं।

Dehradun DM: Know about IAS Rajesh Kumar Dehradun DM
Image: Know about IAS Rajesh Kumar Dehradun DM (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सोमवार शाम 24 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। राजधानी देहरादून की कमान युवा आईएएस डॉ. आर राजेश कुमार को सौंपी गई है। मंगलवार को देहरादून के नए डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी दफ्तर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा है कि लोक सेवक का धर्म जनता की सेवा है। अगर किसी अधिकारी का व्यवहार आम जनता के प्रति मधुर नहीं होगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। पदभार ग्रहण करते ही नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता से मधुर व्यवहार करने की सीख दी, साथ ही समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश भी दिए। यहां आपको देहरादून के युवा डीएम के बारे में कुछ और बातें भी बताते हैं। आईएएस अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार मूलतः तमिलनाडु से आते हैं। वो 2007 बैच के अफसर हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून से राजस्थान के लिए शुरू हो गई हवाई सेवा, जान लीजिए शेड्यूल
उनकी शुरुआती पढ़ाई दक्षिण भारत में ही हुई। बाद में उन्होंने चेन्नई के एक विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय से स्नातक और इसके बाद स्नातकोत्तर की परीक्षा पास की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी। साल 2007 में उनका चयन सिविल सर्विसेज के लिए हुआ। तब उन्होंने उत्तराखंड कैडर को सलेक्ट किया। आईएएस डॉ. आर राजेश कुमार के पास पहाड़ी क्षेत्रों में काम करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने उत्तराखंड के दूरस्थ जिले उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। इस दौरान वो लोगों की समस्याएं जानने के लिए कई क्षेत्रों में पैदल भी गए हैं। पिथौरागढ़ में उन्होंने ग्रामीणों तक पहुंचने के लिए गुंजी गांव का पैदल दौरा भी किया। वो सिविल एविएशन, पेयजल और कौशल विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अहम भूमिका निभा चुके हैं। अब इस युवा आईएएस अफसर को देहरादून जिले की कमान सौंपी गई है। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।