उत्तराखंड रुद्रप्रयागUkhimath Chopta Road Landslide

रुद्रप्रयाग: चोपता जाने वाले ध्यान दें, भारी बारिश के बाद बुरी तरह धंसी सड़क..देखिए वीडियो

अगर आप उखीमठ से पर्यटक स्थल चोपता जा रहे हैं तो पहले यह वीडियो देख लीजिए। सड़क बुरी तरह धंस गई है।

Ukhimath Chopta Road Video: Ukhimath Chopta Road Landslide
Image: Ukhimath Chopta Road Landslide (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के बाद हर जगह आफत बरस रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। अगर आप उखीमठ से पर्यटक स्थल चोपता जा रहे हैं तो पहले यह वीडियो देख लीजिए। लगातार बारिश से चोपता जाने वाली सड़क बुरी तरह धंस गई है। आपको बता दें कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती है। सड़क का हाल पहले से ही बुरा था लेकिन अब इस सड़क पर जाना और भी ज्यादा मुश्किल हो गया है। चोपता में हर साल हजारों-लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं लेकिन यहा सुवधाओं का हमेशा से ही टोटा रहा है। यहां भारी बारिश के बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा काफी नीचे धंस गया है। इस वजह से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ यही नहीं लगातार हो रही बारिश से उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बेहद बुरा हाल है। आगे देखिए वीडियो

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर मची अफरा-तफरी, पहाड़ टूट कर सड़क पर आ गिरा
जगह-जगह बहुत भू-धंसाव हो रहा है और आम लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह वीडियो देखिए

सब्सक्राइब करें: