देहरादून: उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी के स्तर पर बड़े बदलाव हो रहे हैं। कुछ दिन पहले आईएएस-पीसीएस अफसरों के तबादले हुए थे, अब इस क्रम में उत्तराखंड की धामी सरकार ने 43 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इनमें 8 आईएएस अफसर भी शामिल हैं। प्रशासकीय व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चार विभागीय सचिवों से निदेशक का पदभार हटाया गया है। मंगलवार देर रात ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी गई। इसके अनुसार सचिव राधिका झा को निवेश आयुक्त, नई दिल्ली की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। सचिव नितेश कुमार झा से निदेशक पंचायती राज का पदभार वापस लिया गया है। हरीश चंद्र सेमवाल से निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना का जिम्मा वापस लिया गया है। एसए मुरुगेशन को सचिव ग्रामीण विकास बनाया गया है। विजय कुमार यादव से निदेशक कौशल विकास प्रशिक्षण की जिम्मेदारी वापस ली गई है। इसी तरह विनोद कुमार सुमन से निदेशक शहरी विकास का पदभार वापस लिया गया है।
ये भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के कई लोग अफगानिस्तान में फंसे, 4 दिन से हैं भूखे-प्यासे..जारी किया वीडियो
नितिन सिंह भदौरिया से अपर सचिव पंचायती राज की जिम्मेदारी वापस ली गई है। अपर सचिव आशीष कुमार श्रीवास्तव को अपर सचिव नियोजन का अतिरिक्त पदभार दिया गया है। प्रशांत कुमार आर्य से अपर सचिव श्रम महिला सशक्तिकरण व बाल विकास की जिम्मेदारी वापस ली गई है, उन्हे मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी बनाया गया है। मायावती ढकरियाल को अपर सचिव ग्रामीण निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। अपर सचिव झरना कमठान से अपर सचिव तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी वापस ली गई है। ललित मोहन रयाल निदेशक शहरी विकास बनाए गए हैं। संजय कुमार को श्रम आयुक्त हल्द्वानी के पद पर तैनाती मिली है। मेहरबान सिंह बिष्ट अपर सचिव पेयजल का जिम्मा संभालेंगे। प्रकाश चंद को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। लिस्ट में रुचि तिवारी, विनोद गिरी गोस्वामी, भगत किशोर मिश्रा, अधिशासी निदेशक श्रीष कुमार, बंसीलाल राणा, नरेंद्र सिंह, हरक सिंह रावत, चंद्र सिंह धर्मशक्तु, जीवन सिंह, ललित नारायण, विप्रा त्रिवेदी, शिव कुमार, रामजी शरण शर्मा, इला गिरी, मोहम्मद नासिर, प्यारे लाल शाह, त्रिलोक सिंह, मोहन सिंह बर्निया और शिवचरण द्विवेदी समेत 43 अफसरों के नाम हैं।