उत्तराखंड देहरादून3 girls arrested in Dehradun

देहरादून: पति की मौत के बाद पत्नी चला रही थी सेक्स रैकेट, 3 क़ॉल गर्ल गिरफ्तार

पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 3 युवतियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

dehradun girls arrested: 3 girls arrested in Dehradun
Image: 3 girls arrested in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून..कभी इस शहर की शांत आबो-हवा लोगों को बेहद भाती थी। लेकिन न जाने इस शांत से शहर को किसकी नज़र लग गई। लगातार वक्त बदल रहा है और देहरादून ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जो वास्तव में शर्मनाक हैं। लॉकडाउन का वक्त हम में से हर किसी के लिए मुश्किलभरा रहा है। इस दौरान कई लोगों को अपनी जॉब गंवानी पड़ी। आय का साधन खत्म हुआ तो कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने अपराध का दामन थाम लिया। देहरादून के सेलाकुई से एक ऐसी ही खबर सामने आई है यहां पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 3 युवतियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत चौहान वाली गली बांयाखाला में की है जहाँ घर में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था। पुलिस को इस बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत की पुष्टि होने पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर टीम ने गुरुवार देर रात बांयाखाला में पायल मित्तल के मकान पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून-पांवटा हाईवे के आ गए ‘अच्छे दिन’, 2000 करोड़ की लागत से टाईटेक होगी सड़क
पुलिस ने इस मामले में 3 युवतियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत चौहान वाली गली बांयाखाला में अवैध देह व्यापार किया जा रहा था। इस काम की करता धरता पायल मित्तल व इस्तियाक उर्फ राज है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने गुरुवार देर रात बांयाखाला में पायल मित्तल के मकान पर दबिश दी। पूछताछ करने पर पायल मित्तल द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा यह मकान कुछ समय पहले लिया था। महिला ने बताया कि कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते उनकी आमदनी का हर जरिया बंद हो गया। परिस्थितियां बिगड़ीं तो आरोपियों ने घर में ही सेक्स रैकेट का संचालन शुरू कर दिया। महिला के पति का लगभग 2 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है और उक्त महिला सेलाकुई में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है। महिला के कुछ महिलाओं व पुरुषों से भी संपर्क है जो इस अवैध धंधे में संलिप्त हैं। साथ ही महिला का एक अन्य साथी ग्राहकों से संपर्क कर उनको पायल के घर तक लाने में महिला का साथ देता था इन सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.