उत्तराखंड पिथौरागढ़Bike fell into a deep gorge in Pithoragarh

उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी बाइक, रक्षाबंधन के 1 हफ्ते बाद छूट गया भाई-बहन का साथ

करण और उसकी बड़ी बहन भावना मामा के घर से अपने गांव लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में करण की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भावना गंभीर रूप से घायल है।

Pithoragarh Trench Bike: Bike fell into a deep gorge in Pithoragarh
Image: Bike fell into a deep gorge in Pithoragarh (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में रक्षाबंधन के ठीक एक हफ्ते बाद हुए सड़क हादसे में एक बहन ने अपने भाई को खो दिया। यहां बेकाबू बाइक गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे भाई की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि युवक की बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से मृतक युवक के घर में कोहराम मचा है। माता-पिता रो-रोकर बेसुध हो गए हैं। हादसे में मारे गए युवक की पहचान 19 साल के करण सिंह पुत्र मोहन सिंह के रूप में हुई। करण बटकातोली चोनाला में अपने परिवार के साथ रहता था। वो 12वीं का छात्र था। जबकि उसकी 21 वर्षीय बड़ी बहन भावना बीए में पढ़ती है। करण और भावना गंगोलीहाट में अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई जारी रखे हुए थे। रविवार को छुट्टी होने की वजह से दोनों ने अपने माता-पिता से मिलने का प्लान बनाया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: धर्म छुपाकर मोबाइल शॉप चला रहा था युवक, कई लड़कियों के फोन से चुराया डाटा
शनिवार को दोनों अपने गांव जा रहे थे। तभी गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर उनकी बाइक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिस खाई में बाइक गिरी वो करीब 300 मीटर गहरी बताई जा रही है। बाइक के गिरते ही पीछे बैठी बहन भावना खाई में छिटक कर घायल हो गई। जबकि करण सिंह गहरी खाई में जा गिरा। सीधी चट्टानों वाली खाई में गिरने से करण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर गंगोलीहाट पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। करण के शव को भी बड़ी मशक्कत कर खाई से बाहर निकाला गया। उधर जैसे ही हादसे की खबर करण के घर पहुंची, वहां कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। बहरहाल पुलिस ने शव को पंचनामे के लिए भेज दिया है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।