उत्तराखंड देहरादूनConstable nitin Lohan arrested in dehradun

देहरादून में गजब हो गया, पुलिस सिपाही को दीवार पर टॉयलेट करने से रोका तो चला दी गोली

आरोपी सिपाही आईआरबी-2 हरिद्वार में कार्यरत है, वर्तमान में वो अभियोजन निदेशालय सहस्रधारा रोड में सुरक्षा गार्ड में तैनात था।

Nitin Lohan dehradun: Constable nitin Lohan arrested in dehradun
Image: Constable nitin Lohan arrested in dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून में युवक को स्टोर की दीवार पर टॉयलेट कर रहे पुलिसवाले को रोकना महंगा पड़ गया। गुस्साए पुलिस वाले ने युवक पर गोली चला दी। जिससे वो घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिपाही आईआरबी-2 हरिद्वार में कार्यरत है, वर्तमान में वो अभियोजन निदेशालय सहस्रधारा रोड में सुरक्षा गार्द में तैनात था। घटना शुक्रवार की है। यहां देर रात राजपुर थानाक्षेत्र में गोलीकांड हुआ था। शनिवार को इंद्र सिंह खरोला निवासी बगरियाल गांव मसूरी डायवर्जन रोड वार्ड नंबर एक, मालसी ने इस संबंध में राजपुर थाने में लिखित तहरीर दी। तहरीर में इंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे मसूरी डायवर्जन के पास उनका बेटा पुनीत खरोला अपने दोस्त दीपक यादव के साथ गाड़ी में बैठा था।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बीच हाईवे पर फिल्मी अंदाज में हुई लूट, डेढ़ करोड़ लूटकर भागे बदमाश
तभी वहां स्थित स्टोर पर एक शख्स आया और कंपाउंड में ही टॉयलेट करने लगा। पुनीत ने उसे ऐसा करने से रोका तो आरोपी ने गाली गलौच करते हुए उसके पेट में गोली मार दी। इसके बाद वह अपनी सफेद रंग की कार से फरार हो गया। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस कार मालिक कुलवीर सिंह नेगी के पास पहुंची तो उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह उसने कार अपने दोस्त नितिन कुमार लोहान (29) निवासी लिब्बरहेड़ी थाना मंगलौर हरिद्वार को दी थी। नितिन अभियोजन निदेशालय सहस्रधारा रोड में सुरक्षा गार्द में जॉब करता है। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि कांस्टेबल नितिन लोहान शुक्रवार शाम से ड्यूटी से गायब चल रहा है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।