उत्तराखंड चमोलीNarayanbagad Aastha Bisht clears NEET exam

नारायणबगड़ की आस्था बिष्ट को NEET में मिली कामयाबी..पिता कर रहे हैं देशसेवा, बेटी बनेगी डॉक्टर

आस्था के पिता जहां सीमा पर तैनात होकर देश की सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए हैं तो वहीं अब होनहार बिटिया (Narayanbagad Aastha Bisht NEET Exam) डॉक्टर बन लोगों की सेवा करेगी।

Narayanbagad Aastha Bisht NEET Exam: Narayanbagad Aastha Bisht clears NEET exam
Image: Narayanbagad Aastha Bisht clears NEET exam (Source: Social Media)

चमोली: सोमवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET-स्नातक) के परिणाम घोषित कर दिए गए। दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह नीट परीक्षा में भी उत्तराखंड के होनहार छाए रहे। अब ये होनहार डॉक्टर बनकर देश और मानवता की सेवा करेंगे। नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने वालों में चमोली के नारायणबगड़ ब्लॉक के पालछुनी गांव की बेटी आस्था बिष्ट (Narayanbagad Aastha Bisht NEET Exam) भी शामिल हैं। आस्था ने नीट परीक्षा में 3633वीं रैंक हासिल की। अब वो एम्स से मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती हैं। आस्था की सफलता कई मायनों में खास है। उनके पिता आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल हैं। पिता जहां सीमा पर तैनात होकर देश की सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए हैं तो वहीं अब बिटिया डॉक्टर बन लोगों की सेवा करेगी। उनकी सफलता से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। आस्था मूलरूप से चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक के पालछुनी गांव की रहने वाली हैं। उनका परिवार दून के लोअर नेहरूग्राम पशुपति नाथ इन्क्लेव में रहता है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लगातार 2 बार क्लीयर किया NEET, नहीं मिली पसंदीदा रैंक..तीसरी बार टॉपर बने क्षितिज
आस्था ने 12वीं तक की पढ़ाई केवी आईआईपी मोहकमपुर से की। वो हमेशा से डॉक्टर बनना चाहती थीं। इसके लिए नीट परीक्षा पास करना जरूरी था। परीक्षा की तैयारी के लिए आस्था ने आकाश इंस्टीट्यूट से ऑनलाइन कोचिंग की। इससे उन्हें सारे सिलेबस को समझने में मदद मिली। कड़ी मेहनत के बाद आस्था आखिरकार नीट एग्जॉम क्लीयर करने में कामयाब रहीं। उनके पिता अशोक बिष्ट आईटीबीपी में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि मां विमला बिष्ट गृहणी हैं। पिता अशोक बिष्ट बेटी की सफलता से गदगद हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में सफलता के लिए आस्था (Narayanbagad Aastha Bisht NEET Exam) पढ़ाई के अलावा हर तरह की गतिविधि से दूर रही। उन्होंने लगातार 8 से दस घंटे तक पढ़ाई की। हमें खुशी है कि वो अपने सपने को साकार करने वाली हैं। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से भी आस्था को ढेरों बधाई। आप भी शुभकामनाएं देकर उनका हौसला बढ़ाएं।