उत्तराखंड देहरादूनGo First Flight from Dehradun to Mumbai Delhi

देहरादून से दिल्ली-मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी, अब हर दिन मिलेगी फ्लाइट..जानिए शेड्यूल

जौलीग्रांट से शुरू हुईं गो फर्स्ट (Dehradun to Mumbai Delhi Go First Flight) की विमान सेवाएं, मुंबई के लिए एक और दिल्ली के दो विमान रोज भरेंगे उड़ान

Dehradun Mumbai Go First Flight: Go First Flight from Dehradun to Mumbai Delhi
Image: Go First Flight from Dehradun to Mumbai Delhi (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून के मशहूर जौलीग्रांट एयरपोर्ट (Dehradun to Mumbai Delhi Go First Flight) में हवाई सेवाओं का विस्तार जोरों-शोरों से चल है। बीते गुरुवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गो फर्स्ट एयर लाइंस ने अपनी सेवा देनी शुरू कर दी है। जी हां, गो फर्स्ट ने देहरादून से दिल्ली के लिए 2 और मुंबई के लिए 1 हवाई सेवा की शुरुआत की है। गो फर्स्ट के तीनों विमान पहली बार जौलीग्रांट से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे। गो फर्स्ट ने पहली हवाई सेवा दिल्ली से जौलीग्रांट के लिए शुरू की गई है।गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गो फर्स्ट एयर लाइंस सेवा का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि हवाई सेवा विस्तार से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। बीते गुरुवार को दिल्ली से गो फर्स्ट की पहली फ्लाइट जौलीग्रांट में 3 बजे पहुंची। उसके बाद यही फ्लाइट 3.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पुलिस ने 9 महीने में वसूला 25 करोड़ जुर्माना, इन 3 जिलों में कटे करीब 3 लाख चालान
एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि दिल्ली से सुबह 11:30 बजे देहरादून के लिए पहला विमान उड़ान भरेगा, जो दोपहर 12:15 पर देहरादून पहुंचेगा और यहां से 12:45 पर दिल्ली के लिए वापस रवाना होगा। यह विमान 13:40 पर दिल्ली लैंड करेगा। इसके बाद 13:35 पर दिल्ली से दूसरा विमान देहरादून के लिए उड़ान भरेगा, जो 14.30 बजे पर देहरादून एयरपोर्ट पर उतरेगा और देहरादून से 15:00 बजे यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। गो फर्स्ट की तीसरी सर्विस मुंबई से देहरादून के लिए है। यह विमान 13.50 पर मुंबई से देहरादून के लिए उड़ान भरेगा और यह 16:05 पर देहरादून पहुंचेगा। यहां से 16:35 पर मुंबई के लिए यात्रियों को लेकर रवाना होगा। यह विमान सेवा (Dehradun to Mumbai Delhi Go First Flight) सभी सात दिन संचालित होगी।