देहरादून: नौजवानों के लिए एक शानदार खबर है। अगर आप सेना में जाकर देश की सेवा का सपना देखते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। इंडियन आर्मी की ओर से नवंबर लास्ट में सिकंदराबाद ऑर्डिनेंस कोर सेंटर में अलग अलग पदों के लिए Indian Army Bharti Rally का आयोजन होगा। इसमें सैनिक जीडी, एबीसी ट्रैक, सैनिक क्लर्क, सैनिक टेक्निकल, ट्रेड्समैन और सैनिक स्टोरकीपर पदों पर भर्ती होगी। सिकंदराबाद में होने वाली इस रैली के बाबत अधिक जानकारी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट [email protected] से हासिल की जा सकती है। वेबसाइट पर जारी नोटिस के मुताबिक भर्ती रैली 29 नवंबर 2021 से 30 जनवरी 2022 तक चलेगी। इस बीच अगर कोरोनावायरस के मामले बढ़े तो भर्ती रैली कैंसिल भी हो सकती है। रैली कैंसिल करने का पूरा अधिकार कमांडेंट एओसी सेंटर को होगा। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - रोजगार समाचार: रेलवे में निकली हैं बंपर भर्तियां, आप भी कीजिए अप्लाई