चमोली: Uttarakhand के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में Snowfall के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। पहाड़ से आ रही बर्फीली हवाएं मैदानों में भी कंपकंपी छुड़ा रही हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और घाटी वाले इलाकों में बादल छाए रहने से पारा तेजी से लुढ़का है। जिससे पहाड़ी जिलों में ठंड का असर बढ़ गया है। अल्मोड़ा-बागेश्वर में सुबह से आसमान घने बादलों से पटा रहा। जबकि दिन में बूंदा-बांदी ने ठिठुरन बढ़ा दी। दो दिनों से बादल छाए रहने से सूर्य के दर्शन नहीं हुए। लोग घरों के अंदर दुबकने को मजबूर हो गए हैं। मौसम के लिहाज से अगले 48 घंटे मुश्किलभरे रहेंगे। मौसम विज्ञानियों की मानें तो रविवार को मौसम फिर करवट बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। Uttarakhand के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। आगे जानिए कि किन जिलों में Snowfall की संभावनाएं हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के दो जिलों में भूकंप, जमीन से 10 Km नीचे था केंद्र